Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गिलहरी के कारण खेत में लगी आग:फिरोजाबाद में तीन बीघा गेहूं की फसल जलकर राख, ट्रांसफार्मर में हुआ था फाल्ट

    3 hours ago

    2

    0

    फिरोजाबाद के नगला सिंघी क्षेत्र में रविवार को एक गिलहरी के कारण किसान की तीन बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। यह घटना गांव रसूलाबाद में हुई, जहां खेत के किनारे स्थित ट्रांसफार्मर पर गिलहरी चढ़ने से फाल्ट हुआ और चिंगारी निकली, जिससे फसल में आग लग गई। ग्रामीणों ने पानी की व्यवस्था न होने के कारण रेत और पत्थरों की मदद से आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक फसल का बड़ा हिस्सा नष्ट हो चुका था। पीड़ित किसान ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है। गांव रसूलाबाद बाग निवासी सौमोती देवी ने यमुना किनारे अपने खेत में गेहूं की फसल बोई थी। घटना के समय सौमोती देवी गंगा स्नान के लिए बुलंदशहर गई हुई थीं। रविवार सुबह करीब 10 बजे उनके बेटे बच्चू सिंह अपनी पत्नी के साथ खेत में गेहूं काट रहे थे। इसी दौरान खेत के पास रखे ट्रांसफार्मर से अचानक चिंगारी निकली, जिससे सौमोती देवी के हिस्से की खड़ी फसल में आग लग गई। बच्चू सिंह के शोर मचाने पर आसपास के खेतों में काम कर रहे किसान मौके पर जमा हो गए। आग की लपटें तेज होती देख, पानी की अनुपलब्धता के कारण ग्रामीणों ने रेत और पत्थरों का उपयोग कर आग बुझाने का प्रयास किया। हालांकि, उनके प्रयासों के बावजूद लगभग तीन बीघा गेहूं की फसल पूरी तरह जलकर राख हो गई। पीड़िता के बेटे ने बताया कि एक गिलहरी ट्रांसफार्मर पर चढ़ गई थी, जिसके तारों पर पहुंचते ही फाल्ट हुआ और निकली चिंगारी से खेत में आग लग गई। फायर ब्रिगेड के पहुंचने का रास्ता न होने के कारण ग्रामीणों को स्वयं ही आग बुझानी पड़ी। जेई हरीश सोनी ने बताया कि आग की सूचना मिलते ही बिजली आपूर्ति बंद करा दी गई थी और पीड़िता की विभागीय मदद की जाएगी। लेखपाल शीलेंद्र प्रताप ने भी हर संभव सहायता का आश्वासन दिया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पटियाली में महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या:पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया, मामले की जांच शुरू
    Next Article
    फतेहपुर मंदिर वार्षिकोत्सव में बार बालाओं का डांस, VIDEO:कोतवाली से 200 मीटर दूर है मंदिर, दो दिन तक चलता रहा कार्यक्रम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment