Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोलीकांड में रिटायर दरोगा के बेटे की हालत गंभीर:पेट के नीचे फंसी गोली, निजी अस्पताल से हैलट रेफर; आरोपियों की तलाश में छापेमरी

    1 day ago

    1

    0

    कानपुर के कल्याणपुर में रिटायर दरोगा के 28 वर्षीय बेटे प्रदीप को गोली मारने के मामले में शुक्रवार को घायल की हालत बिगड़ गई। परिवार के लोगों ने उसे निजी अस्पताल रीजेंसी से हैलट अस्पताल में रेफर करा लिया है। डॉक्टरों ने बताया कि युवक के पेल्विस यानी पेट के निचले हिस्से और जांघ के बीच में गोली फंसी हुई है। वहीं, दूसरी तरफ कल्याणपुर थाने की पुलिस ने गोली मारने वाले तीनों नामजद आरोपियों की तलाश में ताड़तोड़ दबिश दे रही है। तीनों आरोपी अपना-अपना घर छोड़कर फरार चल रहे हैं। निजी अस्पताल से हैलट रेफर, पेट के नीचे फंसी है गोली कल्याणपुर आवास विकास-3 में रहने वाले युवक प्रदीप को मंगलवार देर रात पुरानी रंजिश के चलते उसके ही तीन दोस्तों ने गोली मार दी। आरोप है कि दोस्त दीपांकर उपाध्याय ने अपने साथियों गोकुल शुक्ला और रोहित सिंह उर्फ बाबू के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया। घायल प्रदीप के मुताबिक गोकुल ने उसे फोन कर बुलाया था। इसके बाद तीनों ने उसके साथ शराब पी और किसी बात को लेकर गाली-गलौज व मारपीट शुरू कर दी। इसी दौरान दीपांकर ने तमंचे से दो राउंड फायरिंग की, जिसमें एक गोली उसके पेट में जा धंसी। खास बात ये है कि तीनों आरोपियों ने ही उसे निजी अस्पताल में एडमिट कराया और फिर रुपए खर्च होने के बाद भाग निकले। घायल प्रदीप ने पूछताछ के दौरान पुलिस को बताया कि गोली लगने के बाद आरोपी उसे अस्पताल ले गए, लेकिन घटना की जानकारी न तो पुलिस को दी और न ही उसके परिजनों को। रीजेंसी अस्पताल में दो दिनों तक उसका इलाज चलता रहा। जब उपचार के लिए पैसे खत्म हो गए तो गोकुल ने प्रदीप के बड़े भाई संदीप को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलने पर संदीप अस्पताल पहुंचे और पुलिस को मामले से अवगत कराया। इसके बाद गुरुवार को पुलिस हरकत में आई। देर शाम संदीप अपने भाई को रीजेंसी अस्पताल से निकालकर कल्याणपुर स्थित अर्शिया अस्पताल ले गए। यहां जांच के दौरान डॉक्टरों ने पेल्विस में गोली फंसी होने की बात कही। हालत को देखते हुए शुक्रवार दोपहर उसे हैलट अस्पताल रेफर कर दिया गया। घर छोड़कर भागे आरोपी, तलाश में ताबड़तोड़ छापेमारी मामले की जानकारी मिलते ही डीसीपी वेस्ट एस.एम. कासिम आबिदी और एसीपी कल्याणपुर देर रात अस्पताल पहुंचे। अधिकारियों ने घायल युवक और उसके भाई के बयान दर्ज किए। संदीप की तहरीर पर दीपांकर उपाध्याय, गोकुल शुक्ला और रोहित सिंह उर्फ बाबू के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें गठित की हैं। देर रात पुलिस ने आरोपियों के संभावित ठिकानों पर दबिश दी, लेकिन सभी आरोपी फरार मिले। ताऊ की हार्ट अटैक से मौत, मां कैंसर से जूझ रही गोली लगने से घायल प्रदीप के भाई संदीप ने बताया कि गोलीकांड की जानकारी मिलने के बाद 18 जून को ताऊ की सदमे के चलते हार्ट अटैक से मौत हो गई। जबकि कैंसर पीड़ित मां का फरीदाबाद में इलाज चल रहा है। मां के साथ ही घायल के पिता रिटायर दरोगा रवीन्द्र कुमार हैं। गोलीकांड के बाद से परिवार में दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पानीपत पुलिस ने अरेस्ट किया यूपी का हथियार सप्लायर:80 हजार में बेचा देसी पिस्टल- कारतूस, बोला- गाड़ी धोते समय मिला था
    Next Article
    प्राकृतिक खेती से बदलेगी भारत की तस्वीर- सूर्य प्रताप शाही:बोले- किसानों की आय दोगुनी करने में मदद मिलेगी, देश की खेती को रसायनमुक्त बनाने का संकल्प

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment