Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्राकृतिक खेती से बदलेगी भारत की तस्वीर- सूर्य प्रताप शाही:बोले- किसानों की आय दोगुनी करने में मदद मिलेगी, देश की खेती को रसायनमुक्त बनाने का संकल्प

    23 hours ago

    1

    0

    देवरिया में कृषि प्रशिक्षण केंद्र बैतालपुर में दो दिवसीय प्राकृतिक खेती कार्यशाला का समापन हुआ। यह कार्यशाला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने के अवसर पर भाजपा किसान मोर्चा और कृषि विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित की गई थी। अंतिम दिन किसानों को प्राकृतिक खेती के विभिन्न पहलुओं की विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यशाला के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि प्राकृतिक खेती से भारत की तस्वीर बदलेगी। उन्होंने जोर दिया कि इससे खेती की लागत लगभग शून्य हो जाएगी, जिससे किसानों की आय दोगुनी करने में मदद मिलेगी। शाही ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की खेती को रसायनमुक्त बनाने का संकल्प लिया है। उनका मानना है कि यह पहल न केवल कृषि क्षेत्र को मजबूत करेगी, बल्कि भारत की वैश्विक पहचान को भी सशक्त बनाएगी। विशिष्ट अतिथि गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष श्याम बिहारी गुप्ता ने प्राकृतिक खेती को आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए अत्यंत आवश्यक बताया। सदर विधायक डॉ. शलभ मणि त्रिपाठी ने युवाओं से प्राकृतिक खेती अपनाने का आह्वान किया, ताकि भारत का भविष्य रसायनमुक्त और स्वस्थ बन सके। भाजपा जिलाध्यक्ष काली प्रसाद ने कहा कि अपनी थाली को जहरमुक्त बनाने के लिए प्राकृतिक खेती अपनाना अनिवार्य है। किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष पवन कुमार मिश्र ने सभी उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त करते हुए किसानों से प्राकृतिक खेती अपनाने की अपील की। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने प्राकृतिक खेती पर आधारित विभिन्न स्टॉलों का अवलोकन भी किया। कार्यक्रम में लोक भारती अध्यक्ष श्रीकृष्ण चौधरी, प्रदेश उपाध्यक्ष बंधु उपेंद्र नाथ सिंह, जिला महामंत्री श्रीनिवास मणि, चेयरमैन सरिता प्रकाश पासवान, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि प्रभाकर राय सहित अनेक जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी और किसान मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोलीकांड में रिटायर दरोगा के बेटे की हालत गंभीर:पेट के नीचे फंसी गोली, निजी अस्पताल से हैलट रेफर; आरोपियों की तलाश में छापेमरी
    Next Article
    इटावा में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत:फंदे पर मिला शव, मायके पक्ष ने हत्या का आरोप लगाया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment