Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ग्लासगो- रेस्टोरेंट ने भारत के मैप में नॉर्थईस्ट-कश्मीर नहीं दिखाया:बॉक्सर लवलीना बोरगोहेन की नाराजगी के बाद माफी मांगी, मैप सुधारने की बात कही

    17 hours ago

    1

    0

    ग्लासगो में एक इंडियन रेस्टोरेंट ने भारत के नक्शे में नॉर्थईस्ट और कश्मीर का हिस्सा नहीं दिखाने पर माफी मांगी है। कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में सिल्वर मेडल जीतने वाली बॉक्सर लवलीना बोरगोहेन ने इस मुद्दे को उठाया था। इसके बाद रेस्टोरेंट मैनेजमेंट ने नक्शे को ठीक करने का भरोसा दिया है। रेस्टोरेंट का नाम 'मिस्टर सिंह इंडिया, द होम ऑफ करी' है। भारतीय मुक्केबाजी दल ने स्कॉटलैंड के ग्लासगो में चल रहे कॉमनवेल्थ गेम्स में 7 गोल्ड और 3 सिल्वर मेडल जीते। इसके सेलिब्रेशन के लिए दल डिनर के लिए रेस्टोरेंट गया था। लवलीना बोलीं- बुरा लगा कि इंडिया के मैप में हमारा नॉर्थईस्ट नहीं है लवलीना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में वे अपने हाथ में रेस्टोरेंट का नैपकीन पकड़ हुए हैं। वे मुस्कुराते हुए रेस्टोरेंट मैनेजमेंट से कहती हैं- आपलोग बुरा मत मानना, लेकिन इंडिया के इस मैप में और बाहर छपे लोगो में हमारा नॉर्थईस्ट नहीं है। भारतीय दल ने यह भी बताया कि जम्मू-कश्मीर का हिस्सा भी मिसिंग है। रेस्टोरेंट मालिकों ने सफाई दी कि यह ब्रिटिश नक्शा है, इसलिए नॉर्थईस्ट गायब है। उन्होंने अपनी गलती के लिए माफी मांगी और नक्शा बदलने का वादा किया। भारतीय बॉक्सिंग फेडरेशन प्रेसिडेंट बोले- कोई विवाद नहीं हुआ डिनर के दौरान मौजूद बॉक्सिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के प्रेसिडेंट अजय सिंह ने बताया कि रेस्टोरेंट मालिकों के साथ कोई विवाद नहीं हुआ। मामले को शांतिपूर्ण तरीके से सुलझा लिया गया। उन्होंने न्यूज एजेंसी PTI से कहा- ‘यह एक चूक थी, जिसे उन्होंने और लवलीना ने पॉइंट आउट किया था। हालांकि मालिकों ने अपनी गलती स्वीकार कर ली है। उन्होंने इसे ठीक करने का भरोसा दिया है।’ ग्लासगो का यह रेस्टोरेंट काफी फेमस है। यहां कई सालों से खेल रही टीमें आती रही हैं। -------------------------------------- स्पोर्ट्स की ये खबर भी पढ़ें… कॉमनवेल्थ गेम्स- 10वें दिन भारत को 8 गोल्ड:7 बॉक्सरों ने जीते, एक पैरा शॉटपुट में मिला, ट्रिपल जंप में 2 मेडल स्कॉटलैंड के ग्लासगो में चल रहे कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के 10वें दिन शनिवार को भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 8 गोल्ड मेडल जीते। इनमें 7 गोल्ड बॉक्सिंग और एक पैरा शॉटपुट से आया है। भारत ने पहली बार कॉमनवेल्थ गेम्स के एक ही एडिशन में बॉक्सिंग में 7 गोल्ड मेडल जीते हैं। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    साइकल मैकेनिक की बेटी अस्मिता ने पहला जूडो गोल्ड दिलाया:सोमन ने सेना में ब्लास्ट में पैर गंवाया; कॉमनवेल्थ गेम्स के 38 मेडलिस्ट की स्टोरी
    Next Article
    2022 कॉमनवेल्थ के बाद गेम्स छोड़ना चाहती थीं शर्मिला धनखड़:मां ने कहा-अपने हिस्से की जमीन बेच दूंगी; पति ने फोकस के लिए दुकान छोड़ी

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment