Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गुलदार ने नहीं, बेटे ने मां को मारा था:बिजनौर में शव के पास बैठकर खूब रोया था, बोला- मुआवजे में 5 लाख मिलते, इसलिए की वारदात

    14 hours ago

    1

    0

    बिजनौर में जिस मौत को परिजन पहले गुलदार का हमला मान रहे थे, वह दरअसल हत्या निकली। 70 साल महिला की हत्या उसके ही छोटे बेटे ने गला घोंटकर की थी। पुलिस के मुताबिक, गुलदार के हमले में मिलने वाले 5 लाख रुपए के मुआवजे के लालच में उसने अपनी मां को बेरहमी से मार डाला। हत्या के बाद उसने अफवाह फैलाई कि गुलदार उसकी मां को गर्दन दबोचकर ले गया। बेटे ने लोगों से कहा- मैंने दराती से गुलदार को भगाने की कोशिश की, लेकिन मां को नहीं बचा सका। मामला सोमवार शाम करीब 5 बजे का है। महिला पशुओं के लिए चारा काटने खेत गई थी। इसी दौरान उनके छोटे बेटे ने शोर मचाकर गांववालों को बुलाया और दावा किया कि गुलदार उसकी मां को दबोचकर ले गया। हालांकि, मंगलवार को आई पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि महिला की मौत गला घोंटने से हुई थी। इसके बाद पुलिस ने बेटे को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में बेटे ने हत्या करने की बात कबूल कर ली। 2 तस्वीरें देखिए… जानिए पूरा मामला... बिजनौर के हीमपुर दीपा थाना क्षेत्र के अजूपुरा जट गांव निवासी वीरवती सिंह (70) अपने छोटे बेटे बहाल सिंह उर्फ मनिया के साथ रहती थीं। वीरवती के दो बेटे हैं। बड़ा बेटा रुप चंद देहरादून में नौकरी करता है, जबकि उनके पति मुन्ने सिंह का पांच साल पहले निधन हो चुका था। सोमवार शाम करीब 5 बजे वीरवती पशुओं के लिए चारा लेने जंगल गई थीं। कुछ देर बाद उनके छोटे बेटे बहाल सिंह ने शोर मचाकर ग्रामीणों को बुलाया और दावा किया कि गुलदार उसकी मां को खींचकर ले गया। थोड़ी दूर खेत में वीरवती का शव मिला, जिसके बाद सभी ने इसे गुलदार के हमले में हुई मौत मान लिया। सूचना मिलते ही वन विभाग, पुलिस और राजस्व विभाग की टीमें मौके पर पहुंच गईं। गुस्साए ग्रामीणों और परिजनों ने शव उठाने का विरोध किया। काफी समझाने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। बेटे की कहानी पर वन विभाग को हुआ शक, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से खुला राज उधर, घटनास्थल पर पहुंची वन विभाग की टीम ने शुरुआती जांच में ही गुलदार के हमले पर सवाल खड़े कर दिए। अधिकारियों ने पाया कि शव पर न तो दांतों के निशान थे और न ही पंजों के हमले के कोई स्पष्ट सबूत मिले। शरीर का कोई हिस्सा भी नोचा या खाया नहीं गया था। केवल हाथ और चेहरे पर चोट के निशान थे। मंगलवार को आई पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट ने वन विभाग के शक को और पुख्ता कर दिया। इसने पुलिस की जांच की दिशा भी बदल दी। दरअसल, रिपोर्ट में स्पष्ट हुआ कि वीरवती की मौत गला घोंटने से हुई थी। इसके अलावा शरीर पर कई गंभीर चोटों के निशान मिले और पसलियां भी टूटी हुई थीं। मेडिकल रिपोर्ट के अनुसार, पेट पर किसी भारी वस्तु या घुटने से जोरदार दबाव डाला गया था, जिससे अंदरूनी चोटें आई थीं। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद पुलिस ने छोटे बेटे बहाल सिंह उर्फ मनिया को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। सीओ चांदपुर देश दीपक सिंह ने बताया कि पूछताछ में बहाल सिंह उर्फ मनिया ने हत्या की बात कबूल कर ली। आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसका मां से आए दिन झगड़ा होता था। घटना वाले दिन दोनों खेत में घास काटने गए थे। वहीं किसी बात पर कहासुनी और गाली-गलौज हुई। गुस्से में आकर उसने मां का गला घोंटकर उनकी हत्या कर दी। इसके बाद किसी को शक न हो और गुलदार के हमले में मिलने वाली आर्थिक सहायता पाने के लिए उसने गुलदार के हमले की झूठी कहानी गढ़ दी। बड़े बेटे की तहरीर पर एफआईआर दर्ज पुलिस ने बताया- मृतका के बड़े बेटे की तहरीर पर थाना हीमपुर दीपा में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। --------------------------------------- यह खबर भी पढ़ें… मां-पिता ने डांटा तो 2 बेटों ने पीट-पीटकर मार डाला, गाजियाबाद में पिता को गिराकर पीटा गाजियाबाद में 2 बेटों ने मां और पिता की पीट-पीटकर हत्या कर दी। सोमवार रात 11 बजे दोनों बेटे झगड़ा कर रहे थे। माता-पिता ने उन्हें डांट लगाई तो भड़क गए। गुस्से में माता-पिता को लात-घूसों से पीटा, फिर डंडे से ताबड़तोड़ वार करके अधमरा कर दिया। चीख-पुकार सुनकर किराएदार ने पुलिस बुला ली। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों बेटों को हिरासत में ले लिया। माता-पिता को अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    जौहर यूनिवर्सिटी-रामपुर जाएगा सपा डेलिगेट, रामपुर सांसद का नाम नहीं:23 जुलाई को डीएम से मिलेंगे, जानिए 15 विधायकों में कौन-कौन शामिल
    Next Article
    गोरखपुर में शंकराचार्य बोले- देश तानाशाही की ओर बढ़ रहा:कहा- छात्र अपने भविष्य को लेकर चिंतित हैं; गो माता के लिए लड़ाई जारी रहेगी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment