Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोमती एक्सप्रेस में सॉफ्टवेयर इंजीनियर की हालत बिगड़ी:दिबियापुर सीएचसी में उपचार के दौरान तोड़ा दम, लखनऊ जा रहे थे

    3 hours ago

    1

    0

    औरैया के गोमती एक्सप्रेस में यात्रा कर रहे एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की तबीयत बिगड़ने के बाद दिबियापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में उपचार के दौरान मौत हो गई। वह नोएडा से लखनऊ जा रहे थे। पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया है। आलमबाग, लखनऊ निवासी 49 वर्षीय मानवेंद्र सिंह पुत्र ज्ञानेन्द्र सिंह नोएडा में एक निजी कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के पद पर कार्यरत थे। शुक्रवार रात वह गोमती एक्सप्रेस से लखनऊ के लिए यात्रा कर रहे थे। इटावा स्टेशन से निकलने के बाद उनकी हालत बिगड़ने लगी। फफूंद स्टेशन पहुंचने से पहले उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जीआरपी ने उन्हें ट्रेन से उतारा। तत्काल एम्बुलेंस बुलाकर उन्हें दिबियापुर सीएचसी में भर्ती कराया गया। हालांकि, उपचार के दौरान ही उनकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। इंजीनियर की जेब से मिले पहचान पत्र के आधार पर उनकी शिनाख्त हुई, जिसके बाद उनके परिजनों को सूचित किया गया। मानवेंद्र सिंह के पिता और पत्नी दीप्ति औरैया पहुंचे। उनके दो बेटे हैं। चिकित्सकों ने प्रारंभिक तौर पर हार्ट अटैक को मौत का संभावित कारण बताया है। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ईद की नमाज के बाद सियायी मंच सजे:सपा, कांग्रेस और बसपा नेताओं ने दी मुबारकबाद; इरफान बोले- 4 साल बाद अपनों के साथ हूं
    Next Article
    पीएनबी ने स्कूलों को वाटर कूलर, आलमारी दी:सीएसआर गतिविधि के तहत बैंक ने किया सहयोग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment