Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गणेश महोत्सव की तैयारियां तेज:नानपारा में गणेश पंडालों को अंतिम रूप देने में जुटे कार्यकर्ता

    2 hours ago

    1

    0

    बहराइच के नानपारा में गणेश चतुर्थी महोत्सव को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है। विघ्नहर्ता भगवान श्री गणेश के स्वागत की तैयारियां तेजी से शुरू हो गई हैं। नगर के कई स्थानों पर गणेश पूजा समितियों की ओर से भव्य पंडाल तैयार किए जा रहे हैं। पंडालों को आकर्षक रूप देने के लिए आयोजकों और कार्यकर्ताओं द्वारा दिन-रात मेहनत की जा रही है। नगर के माधवदास मंदिर कास्ट टोला में 14 सितंबर से विघ्नहर्ता श्री गणेश पूजा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। महोत्सव का आयोजन अध्यक्ष संगम लाल रस्तोगी और उपाध्यक्ष नवरत्न पांडेय के नेतृत्व में हो रहा है। आयोजन को लेकर समिति के सदस्यों में काफी उत्साह है। पूजा स्थल की सजावट और पंडाल निर्माण को अंतिम रूप दिया जा रहा है। इसी तरह नगर के स्टेशन बाजार क्षेत्र में भी गणेश पूजा महोत्सव की तैयारियां तेज हो गई हैं। वहीं बाईपास रोड स्थित गल्ला मंडी में बाल गणेश पूजा समिति की ओर से भी हर साल की तरह इस साल गणेश महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। समिति के पदाधिकारी और कार्यकर्ता पंडाल को भव्य रूप देने में जुटे हुए हैं। गणेश महोत्सव के लिए तैयार किए जा रहे पंडालों की सजावट इस बार खास आकर्षण का केंद्र बनेगी। रंग-बिरंगी रोशनी, आकर्षक सजावटी सामान और धार्मिक थीम के साथ पंडालों को सुंदर रूप दिया जा रहा है। आयोजकों का प्रयास है कि यहां पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को भगवान श्री गणेश के दर्शन के साथ भक्तिमय माहौल का अनुभव हो। गणेशोत्सव को लेकर नगरवासियों में भी विशेष उत्साह दिखाई दे रहा है। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी इस पर्व का इंतजार कर रहे हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    TGT-PGT अभ्यार्थियों का धरना 15वें दिन भी जारी:प्रयागराज में 10 दिन से आमरण अनशन, बिगड़ने लगी कई की तबीयत
    Next Article
    आजमगढ़ में टेम्प्रेचर 33°C:कभी धूप तो कभी आसमान में बादल दिखाई दे रहे, बारिश का अलर्ट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment