Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    TGT-PGT अभ्यार्थियों का धरना 15वें दिन भी जारी:प्रयागराज में 10 दिन से आमरण अनशन, बिगड़ने लगी कई की तबीयत

    2 hours ago

    1

    0

    प्रयागराज में टीजीटी-पीजीटी अभ्यर्थियों का शांतिपूर्ण धरना सोमवार को 15वें दिन भी जारी है। वहीं, मांगों को लेकर अभ्यर्थी पिछले 10 दिनों से आमरण अनशन पर बैठे हैं। लगातार अनशन के कारण कई अभ्यर्थियों की तबीयत बिगड़ने लगी है और उनका वजन भी कम हुआ है। सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य प्रयागराज आ रहे हैं। इसे देखते हुए प्रदर्शनकारी उनसे मिलकर अपनी समस्याएं बताने की कोशिश करेंगे। अभ्यर्थियों को उम्मीद है कि दोनों नेता उनकी बात सुनेंगे और मांगों के समाधान के लिए कदम उठाएंगे। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि भर्ती से जुड़ी मांगों को लेकर लंबे समय से आंदोलन चल रहा है, लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान नहीं निकला है। उनका कहना है कि मांगें पूरी होने तक धरना और आमरण अनशन जारी रहेगा। सुबह 10 से शाम 5 बजे तक धरना प्रशासन की अनुमति के अनुसार अभ्यर्थी सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक धरना दे रहे हैं। प्रदर्शन स्थल पर टेंट लगाने और शाम के बाद वहां बैठने की अनुमति नहीं है। अभ्यर्थियों ने कहा कि प्रशासन और सरकार की ओर से उनकी समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन आगे भी जारी रहेगा। जरूरत पड़ने पर प्रदर्शन को और तेज करने की चेतावनी भी दी है। अनशन से बिगड़ रही तबीयत प्रदर्शनकारियों का दावा है कि लगातार अनशन के कारण कुछ अभ्यर्थियों का शुगर, ब्लड प्रेशर और पल्स रेट कम हो रहा है। तीन अभ्यर्थियों को कैनुला लगाकर ड्रिप भी चढ़ाई गई है। अभ्यर्थियों का कहना है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, वे आमरण अनशन खत्म नहीं करेंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर में सुबह से छाए घने बादल:तेज हवाओं के बीच उमस ने बढ़ाई परेशानी, शाम तक बारिश के आसार
    Next Article
    गणेश महोत्सव की तैयारियां तेज:नानपारा में गणेश पंडालों को अंतिम रूप देने में जुटे कार्यकर्ता

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment