Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कौशांबी में वृद्ध महिला की हत्या का खुलासा:300 रुपए के लिए गांव के युवक ने गला दबाकर की थी हत्या, आरोपी गिरफ्तार

    9 hours ago

    1

    0

    कौशांबी में 10 फरवरी को हुई एक वृद्ध महिला की हत्या का पुलिस ने शुक्रवार को खुलासा कर दिया है। संदीपन घाट थाना क्षेत्र के काजीपुर गांव में हुई इस वारदात में गांव के ही एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी ने 300 रुपए चुराने के लालच में महिला की गला दबाकर हत्या करना कबूल किया है। पुलिस के अनुसार, 10 फरवरी को संदीपनघाट थाना क्षेत्र के ग्राम काजीपुर निवासी रामशरण ने शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया था कि उनकी 70 वर्षीय मां लखपतिया अपने घर के बरामदे में सो रही थीं। सुबह करीब 7:30 बजे जब उन्हें जगाने गए, तो पाया कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने गला दबाकर उनकी हत्या कर दी थी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज किया। घटना की जांच के लिए फील्ड यूनिट, फोरेंसिक टीम और पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। कौशांबी के एसपी राजेश कुमार ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमों का गठन किया था। जांच के दौरान संदीपन घाट पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर सैय्यद सरावां मोड़ के पास से आरोपी ओमप्रकाश पटेल उर्फ छोटू पुत्र स्व. राम नरेश पटेल, निवासी ग्राम काजीपुर को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। आरोपी ओमप्रकाश ने बताया कि 9 फरवरी की शाम करीब 4:30 बजे उसने मृतका के पास कुछ पैसे देखे थे, जिससे उसकी नीयत खराब हो गई। उसी रात वह पैसे चुराने के इरादे से महिला के घर गया। जब वह महिला की कुर्ती की जेब से पैसे निकालने लगा, तो वह जाग गईं और "छोटू-छोटू" चिल्लाने लगीं। पकड़े जाने के डर से ओमप्रकाश ने अपने हाथों से महिला का गला दबा दिया और फिर उनके ओढ़े हुए कपड़े से गला कस दिया, जिससे उनकी मौत हो गई। इसके बाद उसने जेब से 300 रुपए निकालकर अपने घर चला गया। शुक्रवार को एसपी कौशांबी ने पत्रकार वार्ता कर घटना का खुलासा किया और आरोपी को जेल भेज दिया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ललितपुर में कांग्रेस ने मनरेगा बचाओ पदयात्रा निकाली:प्रभारी श्याम सुंदर चौधरी बोले- मजदूरों के हक की लड़ाई लड़ी जाएगी
    Next Article
    गन्ने के आड़ में 28 लाख रुपए की शराब तस्करी:कुशीनगर पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली से बिहार ले जाते समय 142 पेटी पकड़ी, 4 तस्कर गिरफ्तार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment