Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Gandhi Jayanti की पूर्व संध्या पर DTU ने Harijan Sevak Sangh में चलाया स्वच्छता अभियान

    3 hours from now

    1

    0

    दिल्ली टीचर्स यूनिवर्सिटी (DTU) द्वारा महात्मा गांधी की जयंती की पूर्व संध्या पर और स्वच्छता ही सेवा अभियान 2026’ के अंतर्गत 1 अक्टूबर 2026 को हरिजन सेवक संघ, दिल्ली में ‘एक दिन, एक घंटा, एक साथ’ अभियान का आयोजन किया गया। अभियान का उद्देश्य राष्ट्र के प्रति समर्पण और प्रतिबद्धता को रेखांकित करना तथा महापुरुषों के जीवन से सीख लेना था।आज के इस कार्यक्रम में विश्वविद्यालय की एचओडी (अकादमिक्स) डॉ. सरोज मलिक, समन्वयक डॉ. राजेश सिंह, संकाय सदस्यों डॉ. ऋचा एवं डॉ. शालू तथा बी.ए. एवं एम.ए. शिक्षा कार्यक्रमों के 20 विद्यार्थियों ने भाग लिया। विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार डॉ. संजीव राय ने छात्रों को सफ़ाई, जागरूकता, स्वावलंबन के परिप्रेक्ष्य में खादी ग्रामोद्योग के बारे में जानकारी दी।विद्यार्थियों ने श्रमदान करते हुए परिसर की स्वच्छता एवं रख-रखाव में सक्रिय योगदान दिया। कार्यक्रम का उद्देश्य स्वच्छता को सामूहिक सामाजिक उत्तरदायित्व के रूप में समझना तथा विद्यार्थियों में स्वैच्छिक सेवा, नागरिक सहभागिता और श्रम की गरिमा की भावना विकसित करना था।हरिजन सेवक संघ के साथ दिल्ली टीचर्स यूनिवर्सिटी के समझौता ज्ञापन (MoU) के अंतर्गत आयोजित इस गतिविधि ने विद्यार्थियों को महात्मा गांधी के जीवन, दर्शन और सादगी, स्वावलंबन, स्वच्छता, सामाजिक समानता तथा सामुदायिक सेवा जैसे मूल्यों को प्रत्यक्ष अनुभव के माध्यम से समझने का अवसर प्रदान किया। विद्यार्थियों ने स्वच्छता एवं श्रमदान के साथ-साथ टीमवर्क, अनुशासन, सामाजिक संवेदनशीलता और जिम्मेदार नागरिकता के महत्व को आत्मसात किया। विश्वविद्यालय ने इस पहल के माध्यम से भावी शिक्षकों को समाज के प्रति उत्तरदायी, संवेदनशील और समुदाय-केंद्रित नागरिक के रूप में विकसित करने की अपनी प्रतिबद्धता को रेखांकित किया। हरिजन सेवक संघ के परिसर में रहने वाले बच्चों ने चरखा चलाकर सूत बनाने की प्रक्रिया दिखाई।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Karnataka CEO ऑफिस के बाहर सीढ़ियों पर बैठे DK Shivakumar, न्याय मिलने तक धरने पर अड़े
    Next Article
    Ethanol विवाद के बीच Bihar पहुँचे Nitin Gadkari, E-20 ईंधन से वाहनों को नुकसान के दावे करने वालों की कर दी खिँचाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment