Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Ganjam में काला जादू और बीमारी ठीक करने के नाम पर ठगी, तांत्रिक Krishna Muni गिरफ्तार

    14 hours ago

    1

    0

    ओडिशा के गंजाम जिले में अनुष्ठान के जरिए बीमारियां ठीक करने, विवाद सुलझाने और विरोधियों को काबू में करने का दावा कर लोगों को कथित तौर पर ठगने के कारण एक तांत्रिक को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक, आरोपी की पहचान डी सिंपुर निवासी कृष्ण मुनि (24) के रूप में हुई है और उसे भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस), ओडिशा डायन-शिकार निवारण अधिनियम, 2013 और औषधि एवं जादुई उपचार (आपत्तिजनक विज्ञापन) अधिनियम, 1954 की विभिन्न धाराओं के तहत गिरफ्तार किया गया।गंजाम के पुलिस अधीक्षक हरीश बीसी ने बताया कि गंगापुर थाने में इस संबंध में मामला दर्ज किया गया है और थाने के प्रभारी निरीक्षक बनबिहारी प्रधान ने स्वत: संज्ञान लेते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि प्रधान को सूचना मिली थी कि मुनि लंबे समय से गांव के बाहरी इलाके स्थित एक अर्धनिर्मित मंदिर में काला जादू और तांत्रिक अनुष्ठान कर रहा था। पुलिस की एक टीम ने मौके पर छापा मारकर तांत्रिक अनुष्ठानों में कथित तौर पर इस्तेमाल की जाने वाली कई वस्तुएं बरामद कीं, इनमें कौड़ियां, लाल धागा, रंगीन पाउडर, सिंदूर और स्टील का चाकू शामिल हैं।पुलिस के मुताबिक, आरोपी दावा करता था कि वह मंत्रों और अनुष्ठानों के जरिए बीमारियां ठीक कर सकता है, विवाद सुलझा सकता है और विरोधियों को अपने वश में कर सकता है। पुलिस ने बताया कि वह सोशल मीडिया के जरिए अपने दावों का प्रचार करता था, जिससे गंजाम, खुर्दा, भद्रक और बालासोर जिलों के अलावा ओडिशा के बाहर से भी लोग उसके पास आने लगे थे। पिछले महीने उसने मंदिर में एक विशेष अनुष्ठान आयोजित किया था, जिसमें करीब 50 से 100 लोग शामिल हुए थे।पुलिस के मुताबिक, ऐसे अनुष्ठानों के दौरान वह कुछ लोगों को अपनी चालों से कथित तौर पर बेहोश कर देता था और उन्हें कोई राहत दिए बिना उनसे बड़ी रकम वसूलता था। भंजनगर के एसडीपीओ दीपक कुमार मिश्रा ने बताया, “इस मामले में आरोपी उसका छोटा भाई भी कथित तौर पर इन गैरकानूनी गतिविधियों में उसकी मदद करता था। वह फरार है और उसे पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं।”
    Click here to Read more
    Prev Article
    Mekedatu Dam: एमके स्टालिन ने सीएम विजय को पत्र लिख सर्वदलीय बैठक बुलाने की मांग की
    Next Article
    Kishtwar में शहीद SPOs के परिजनों से मिले IGP, BJP नेता Sunil Sharma ने उठाए सवाल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment