Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Mekedatu Dam: एमके स्टालिन ने सीएम विजय को पत्र लिख सर्वदलीय बैठक बुलाने की मांग की

    14 hours ago

    1

    0

    द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) के अध्यक्ष एमके स्टालिन ने शनिवार को मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय से मेकेदातु बांध परियोजना के विरोध में तमिलनाडु का एकजुट रुख सामने रखने के लिए सर्वदलीय बैठक बुलाने का आग्रह किया। उन्होंने कर्नाटक के मुख्यमंत्री के बांध बनाने के अपने संकल्प को दोहराने वाली टिप्पणी का भी विरोध करने की अपील की। स्टालिन ने कहा कि बांध के मुद्दे पर तमिलनाडु सरकार को अब और चुप नहीं रहना चाहिए, क्योंकि कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने एक बार फिर इसे बनाने को लेकर गंभीरता से बात शुरू कर दी है।पूर्व मुख्यमंत्री स्टालिन ने विजय को लिखे पत्र में कहा कि शिवकुमार ने 13 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मौजूदगी में एक सरकारी कार्यक्रम के दौरान बांध के मुद्दे पर बात की थी। उन्होंने कहा कि शिवकुमार की इस टिप्पणी से तमिलनाडु के किसानों में काफी चिंता हुई है कि बांध का निर्माण कोई नहीं रोक पाएगा। स्टालिन ने कहा कि कावेरी नदी केवल जल बंटवारे के मुद्दे तक सीमित नहीं है, बल्कि ऐतिहासिक और भावनात्मक रूप से तमिलों के जीवन से जुड़ी हुई है।उन्होंने कहा कि वहीं, डेल्टा क्षेत्र के किसानों की आजीविका इस नदी के पानी पर निर्भर है। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘इस समय मैं एक बार फिर याद दिलाना चाहता हूं कि तमिलनाडु मेकेदातु के मुद्दे पर आंखें मूंदकर नहीं बैठ सकता।’’
    Click here to Read more
    Prev Article
    मुंबई में बड़ी आतंकी साजिश नाकाम: यहूदी ठिकानों की रेकी करने के आरोप में नवी मुंबई का युवक गिरफ्तार, ATS ने किया अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क का भंडाफोड़
    Next Article
    Ganjam में काला जादू और बीमारी ठीक करने के नाम पर ठगी, तांत्रिक Krishna Muni गिरफ्तार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment