Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गर्भवती के परिजनों से 5 हजार रुपए मांगने का आरोप:कन्नौज में मंत्री असीम अरुण ने मांगी जांच रिपोर्ट

    2 hours ago

    1

    0

    कन्नौज के जिला अस्पताल में गर्भवती महिला के परिजनों से कथित रिश्वत मांगने और रुपये न देने पर उपचार में लापरवाही बरतने का मामला सामने आने के बाद समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण ने कड़ी नाराजगी जताई है। उन्होंने सीएमएस को मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही दो नवंबर तक कार्रवाई की रिपोर्ट मांगी है। सदर कोतवाली क्षेत्र के गुखरू गांव निवासी गर्भवती साक्षी पटेल के परिजनों ने आरोप लगाया है कि जिला अस्पताल में ऑपरेशन के दौरान एनेस्थीसिया देने के नाम पर उनसे पांच हजार रुपये मांगे गए। परिजनों का आरोप है कि रुपये देने से मना करने पर महिला को एनेस्थीसिया नहीं दिया गया और बाद में उसे हैलट अस्पताल रेफर कर दिया गया। अधिकारियों को पत्र लिखकर नाराजगी जताई प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए मंत्री असीम अरुण ने संबंधित अधिकारियों को पत्र लिखकर नाराजगी जताई। उन्होंने कथित अवैध वसूली को अत्यंत निंदनीय बताते हुए स्पष्ट किया कि मरीजों के जीवन के साथ किसी भी तरह का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मंत्री ने सीएमएस को पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और आरोप सही पाए जाने पर दोषियों के खिलाफ कठोर दंडात्मक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने दो नवंबर तक कार्रवाई की रिपोर्ट उपलब्ध कराने को कहा है। पत्र की प्रतिलिपि जिलाधिकारी को भी भेजी गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    भीम आर्मी ने जातिसूचक टिप्पणी के खिलाफ प्रदर्शन किया:डीएम को ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की, बोले- अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल किया
    Next Article
    सोनभद्र में अधिवक्ताओं ने पटेल की जयंती मनाई:151वीं जयंती पर चित्र पर माल्यार्पण किया, देश की एकता में उनके योगदान को याद किया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment