Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर AC में लगी आग, कमरा जलकर राख:परिवार के 12 लोगों ने भागकर बचाई जान, 2 घंटे में फायर ब्रिगेड ने पाया काबू

    5 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर के राजघाट थाना क्षेत्र के मिर्जापुर में सोमवार की सुबह एक चार मंजिला घर में आग लग गई। घर के थर्ड फ्लोर में आग लगी, जिसके बाद परिवार के लोग चिल्लाते हुए नीचे की तरफ भागे। आस-पास के लोगों ने तत्काल पुलिस और फायर स्टेशन गोलघर को सूचना दी। सूचना मिलते ही राजघाट पुलिस के साथ ही फायर ब्रिगेड टीम आग बुझाने का काम शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि सुबह थर्ड फ्लोर पर पहले विंडो एसी में शॉर्ट सर्किट से आग लगी। इसके बाद पूरे घर में फैल गई। इस घटना के बाद आस-पास के लोग भी परिवार बच्चों के साथ अपने घरों से बाहर आ गए। देखें दो तस्वीर सुबह आठ बजे अचानक लगी आग मिर्जापुर निवासी ऋषभ कश्यप ड्राइ फ्रूट्स का काम करते हैं। उनके परिवार में कुल 12 सदस्य हैं। उन्होंने बताया कि सुबह 8 बजे थर्ड फ्लोर की खिड़की पर लगी एसी में अचानक आग लग गई। धीरे-धीरे आग कमरे तक पहुंच गई। सभी लोग तत्काल नीचे की तरफ भागकर जान बचाए। घटना की सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड टीम करीब 45 मिनट से आग बुझाने का प्रयास कर रही है। सुबह 9:30 बजे तक आग पर काबू नहीं पाया जा सका है। सकरी गली में घर में होने की वजह से फायर ब्रिगेड की गाड़ियां भी दूर खड़ी करनी पड़ी है। आइए, ग्राफिक के इन पॉइंट्स को थोड़ा विस्तार से समझते हैं। एसी में ब्लास्ट होने की कई वजहें हैं। इसमें समय पर सर्विसिंग न होना बड़ी वजहों में से एक है। इसलिए 600 घंटे एसी चलाने के बाद एक बार उसकी सर्विसिंग कराना बहुत जरूरी है। यानी कि अगर आप एक दिन में 10 घंटे एसी चलाते हैं तो 2 महीने बाद एसी की सर्विसिंग जरूर कराएं। लगातार कई घंटे चलाने से AC हीट हो सकता है। इसलिए कुछ देर के लिए बीच-बीच में उसे बंद करना चाहिए। इससे AC के पार्ट्स को ठंडा होने के लिए पर्याप्त समय मिलता है। लगातार 4 घंटे तक एसी चलाने के बाद कम-से-कम आधे घंटे का ब्रेक देना चाहिए। एसी के आउटडोर यूनिट को ऐसी जगह पर इंस्टॉल कराएं, जहां वह सीधा धूप के संपर्क में न आए क्योंकि धूप से आउटडोर यूनिट हीट हो जाती है। अगर ऐसा मुमकिन नहीं है तो आउटडोर यूनिट के ऊपर शेड लगा सकते हैं। इसके अलावा एसी ज्यादा-से-ज्यादा नॉर्मल मोड पर चलाएं। इससे एसी के कंप्रेसर पर लोड कम पड़ता है। एसी के लिए अच्छी क्वालिटी की वायरिंग, प्लग, सॉकेट और MCB लगवाएं। MCB का काम होता है, छोटे से छोटा शॉर्ट सर्किट होने पर तुरंत घर की बिजली को कट कर देना। एसी की इंटरनल यूनिट की वायरिंग को लूज ना छोड़ें। उसे टाइट जरूर कराएं क्योंकि सर्विस या इंस्टॉलेशन के दौरान वायरिंग लूज होने से एसी में स्पार्किंग का खतरा बढ़ जाता है, जिससे आग लग सकती है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आगरा के मंटोला में केमिकल फैक्ट्री में लगी भीषण आग:घनी आबादी में आग लगने से अफरातफरी, ड्रम फटने से हो रहे धमाके
    Next Article
    ब्रिटिश मौलाना का मदरसा बुलडोजर-पोकलैन से नहीं टूट रहा:अब ड्रिल मशीन मंगाई गई, कीमत-5 करोड़; आरोप- विदेशी फंडिंग से बनवाया था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment