Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर AIIMS की डॉक्टर के साथ मिसबिहैव:डेढ़ किलोमीटर तक पीछाकर बैड टच किया, डराने के लिए उतार दी शर्ट

    3 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर एम्स में थर्ड ईयर की डॉक्टर के साथ छेड़खानी का मामला सामने आया है। 22 फरवरी की रात करीब 8 बजे ओरियन माल के पास से तीन लोगों ने उसका पीछा करना शुरू किया। डेढ़ किलोमीटर तक उसके पीछे- पीछे आते रहे। लगातार अभद्र टिप्पणी कीऔर बैड टच भी किया। इतना ही नहीं डराने के लिए यहां एक ने अपनी शर्ट निकाल दी। संज्ञान लेते हुए नाफोर्डएम्स ने इस मामले में एक्स पर मुख्यमंत्री कार्यालय को टैग करते हुए पोस्ट किया है। वहीं कैंट और एम्स पुलिस ने ऐसे किसी भी तरह की जानकारी से इंकार किया है। जानिए पूरा मामला … नाफोर्डएम्स ने ट्वीट में लिखा है कि गंभीर नस्लीय उत्पीड़न और यौन हमले का मामला एम्स गोरखपुर के पास तीसरे साल की प्रसूति और स्त्रीरोग विशेषज्ञ के साथ हुआ। 22 फरवरी की रात तकरीबन आठ बजे गोरखपुर (उत्तर प्रदेश) स्थित ओरियन माल से बाहर निकलते समय, तीन पुरुषों ने उसे घूरा। उस पर हंसे और नस्लीय भेदभावपूर्ण टिप्पणियां कीं। इससे पूर्वोत्तर से होने के कारण उसे रुढ़ियों के दायरे में धकेल दिया गया। आगे लिखा है कि उसने उनका सामना करने की कोशिश की लेकिन इसके बजाय वह उसका पीछा करते रहे और सड़क पर उसके पीछे-पीछे चलते रहे। उसने उनका सामना करने की कोशिश की लेकिन इसके बजाय वह तीनों एम्स के गेट नंबर दो की ओर जाने वाली सड़क पर उसका पीछा करते रहे और गालियां और अपशब्द बोलते रहे। उनमें से एक ने जानबूझकर उसे डराने के लिए अपनी कमीज उतार दी। गेट नंबर दो पर सेना शिविर के पास एक आदमी ने अचानक उससे बैड टच किया। इससे हमारे रेजिडेंट डाक्टर को गहरा सदमा, अपमान और आघात पहुंचा। महिलाओं के स्वास्थ्य और नई जिंदगी को जन्म देने के लिए समर्पित एक डाक्टर के रूप में, उनके अपने ही संस्थान के पास उनके साथ गलत हरकत हुई। यह है नाफोर्ड नाफोर्ड मुख्य रूप से रेजिडेंट डाक्टरों की समस्याओं और उनके अधिकारों के लिए लड़ता है। यह महासंघ रेजिडेंट डाक्टरों के अधिकारों की सुरक्षा और बेहतर कार्य स्थितियों के लिए एक महत्वपूर्ण मंच के रूप में कार्य करता है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    टीएसआई पर अधिवक्ता से मारपीट का आरोप:जालौन में जिला न्यायालय के बाहर प्रदर्शन, बर्खास्तगी की मांग
    Next Article
    खजूर के डिब्बों में स्टीकर लगाकर बता रहे एक्सपायरी:मुसलमान बोले सेहत से खिलवाड़, खाद्य विभाग ने पकड़ा था 50 लाख का एक्सपायर खजूर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment