Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर AIIMS की डॉक्टर से बैड टच:मेघालय CM बोलें- घटना शर्मनाक, नस्लीय भेदभाव सिर्फ एक सुर्खी नहीं बनना चाहिए

    5 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर AIIMS की महिला डॉक्टर से छेड़खानी का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। मेघालय के CM कॉनराड कोंगकल संगमा ने इस घटना को बेहद शर्मनाक बताया। उन्होंने कहा-किसी महिला की अस्मिता को ठेस पहुंचाना किसी भी सभ्य राष्ट्र को स्वीकार नहीं होना चाहिए। वे भी आपकी बहन-बेटियां ही हैं। इस मामले में दोषियों पर कड़ी कार्रवाई हो। वहीं सोमवार शाम को पुलिस ने दो आरोपियों को अरेस्ट कर लिया है। जबकि तीसरे आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है। अब पढ़िए मेघालय के CM कॉनराड कोंगकल संगमा की पोस्ट मेघालय के CM कॉनराड कोंगकल संगमा ने मंगलवार सुबह 8:43 बजे X पर पोस्ट किया। उन्होंने लिखा- उत्तर पूर्व की महिलाओं के साथ नस्लीय भेदभाव और यौन उत्पीड़न सिर्फ एक सुर्खी नहीं बनना चाहिए, न ही सनसनीखेज बनाकर भुला दिया जाना चाहिए और हर बार किसी ताजा घटना सामने आने पर ही इसे पुनर्जीवित किया जाना चाहिए। एम्स गोरखपुर, उत्तर प्रदेश में नागालैंड के रेजिडेंट डॉक्टर के साथ नस्लीय और यौन शोषण बेहद शर्मनाक है। किसी महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाना एक सभ्य राष्ट्र को बर्दाश्त नहीं करना चाहिए। वे आपकी भी बहनें और बेटियाँ हैं। अधिकारियों से अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का आग्रह करें। डॉक्टर से छेड़छाड़ के 2 आरोपी अरेस्ट एम्स डॉक्टर के साथ छेड़खानी मामले में पुलिस ने सोमवार यानी 23 फरवरी की देर शाम दो आरोपियों को अरेस्ट कर लिया। इनकी पहचान देवरिया के कोतवाली थाना क्षेत्र के उमा नगर निवासी सूरज गुप्ता और देवरिया के ही रामनाथ उत्तरी के अमृत विश्वकर्मा के रूप में हुई। छेड़छाड़ में एक और आरोपी शामिल था। जिसकी गिरफ्तारी के लिए एम्स थाने की पुलिस दबिश दे रही है। अब पढ़िए पूरा मामला गोरखपुर में 22 फरवरी को रात 8 बजे AIIMS की महिला डॉक्टर के साथ छेड़खानी और बैडटच का मामला सामने आया। शहर के ओरियन मॉल से लौटते समय 3 लोगों ने नागालैंड की महिला डॉक्टर का पीछा किया। करीब डेढ़ किलोमीटर तक पीछा करते हुए गंदे कमेंट करते रहे। एक युवक ने लेडी डॉक्टर को डराते हुए अपनी शर्ट उतार दी। एम्स के गेट नंबर 2 के करीब पहुंचने पर युवक ने लेडी डॉक्टर को बैड टच किया। पीड़िता के चिल्लाने पर आरोपी भागे। कैंपस पहुंचने के बाद डॉक्टर ने नॉर्थ ईस्ट फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया रेजिडेंट डॉक्टर्स (नाफोर्ड ) में इसकी शिकायत की। इसके बाद नाफोर्डएम्स ने मुख्यमंत्री कार्यालय को टैग करते हुए X हैंडल पर पोस्ट किया। अब पढ़िए नाफोर्डएम्स ने X पर जो लिखा… नाफोर्डएम्स ने X पर लिखा- एम्स गोरखपुर में तीसरे साल की प्रसूति और स्त्रीरोग विशेषज्ञ के साथ गंभीर नस्लीय उत्पीड़न और यौन हमला हुआ। 22 फरवरी की रात तकरीबन 8 बजे गोरखपुर में ओरियन मॉल से बाहर निकलते समय, तीन पुरुषों ने उसे घूरते रहे और अभद्र टिप्पणियां कीं। देश के पूर्वोत्तर इलाके की रहने वाली डॉक्टर पर नस्लीय टिप्पणियां भी कीं। तीनों एम्स के गेट नंबर दो की ओर जाने वाली सड़क पर उसका पीछा करते रहे। इस दौरान वे सभी गालियां देते रहे। उनमें से एक ने महिला डॉक्टर को डराने के लिए जानबूझकर अपनी शर्ट उतार दी। गेट नंबर दो पर सेना शिविर के पास एक आदमी ने महिला डॉक्टर को गलत तरीके से छुआ। इससे महिला रेजिडेंट डाक्टर को गहरा सदमा और आघात पहुंचा। NAFORD ने CM को लेटर लिख कर तत्काल एक्शन की मांग की नाफोर्ड के प्रेसिडेंट डॉ.देवेश दुबे ने बताया- नाफोर्ड ने CM योगी के नाम संबोधित एक लेटर जारी की है। जिसमें इस घटना को कानूनन गंभीर अपराध बताते हुए जल्द से जल्द उचित कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने मांग कि गोरखपुर पुलिस को तुरंत FIR दर्ज करने और ओरियन मॉल व आस-पास के CCTV फुटेज की जांच कर सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दें। दोषियों की जल्द पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाए और सजा दिलाई जाए। पीड़िता को पूरी सुरक्षा और काउंसलिंग दी जाए, साथ ही गोरखपुर के मेडिकल संस्थानों में महिला डॉक्टरों और पूर्वोत्तर के लोगों की सुरक्षा बढ़ाई जाए। नाफोर्ड ने इस मामले में सीएम योगी से व्यक्तिगत रूप से हस्तक्षेप कर न्याय की अपील की है। एम्स थाने में FIR दर्ज इस मामले में SSP डॉ. कौस्तुभ ने बताया- यह जानकारी मिली है कि 22 फरवरी की रात को एम्स की डॉक्टर से कुछ मनबढ़ों ने छेड़खानी की। डॉक्टर की तहरीर पर एम्स थाने में उचित धाराओं में FIR दर्ज कर ली गई है। आगे की कार्रवाई की जा रही। CCTV फुटेज के माध्यम से एक बाइक को चिन्हित भी कर लिया गया है। ------------------------ ये खबर भी पढ़ें कानपुर में कॉन्स्टेबल ने सरेआम ट्रांसजेंडर को किस किया; वीडियो वायरल होने पर गिड़गिड़ाया- नौकरी पर बन आई, रील डिलीट कर दो कानपुर में रील बना रही ट्रांसजेंडर को कॉन्स्टेबल ने सरेआम किस किया। ट्रांसजेंडर ने इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया। उसने गाना लगाया- छैला बाबू तू कैसा दिलदार निकला…। पढ़िए पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर ACP आनंद ओझा का फिल्मी अवतार:साइबर क्राइम की शॉर्ट फिल्म में मिला रोल, बोले- डकैत घोड़े पर नहीं, स्क्रीन से आएगा
    Next Article
    हरदोई में लकड़ी लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी:लकड़ियों के नीचे दबकर कारोबारी की मौत, अनियंत्रित होकर खाई में गिरा वाहन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment