Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर AIIMS की डॉक्टर से बैडटच:1.5km तक पीछा किया, गंदे कमेंट किए; लड़के ने शर्ट उतारकर डराया

    4 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर AIIMS की महिला रेजिडेंट डॉक्टर के साथ छेड़खानी और बैडटच का मामला सामने आया है। घटना 22 फरवरी की रात करीब 8 बजे की है। महिला डॉक्टर स्त्री एवं प्रसूति विभाग में थर्ड ईयर स्टूडेंट है। पीड़ित ने बताया कि रियन मॉल के पास से 3 लोगों ने उसका पीछा करना शुरू किया। आरोपी डेढ़ किलोमीटर तक उसका पीछा करते रहे। पीड़ित ने बैड टच करने का भी आरोप लगाया है। पीड़ित ने आरोप लगाया कि युवकों ने बैड टच किया। इस दौरान एक युवक ने अपनी शर्ट तक निकाल दी। रेजिडेंट डाक्टरों के संगठन नाफोर्डएम्स ने मामले को लेकर सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट किया है। पोस्ट में मुख्यमंत्री कार्यालय को भी टैग किया गया है। वहीं कैंट और एम्स पुलिस ने घटना की जानकारी होने से इनकार किया। जानिए पूरा मामला … नाफोर्डएम्स ने ट्वीट में लिखा कि एम्स गोरखपुर में तीसरे साल की प्रसूति और स्त्रीरोग विशेषज्ञ के साथ गंभीर नस्लीय उत्पीड़न और यौन हमला हुआ। 22 फरवरी की रात तकरीबन 8 बजे गोरखपुर में ओरियन मॉल से बाहर निकलते समय, तीन पुरुषों ने उसे घूरते रहे और अभद्र टिप्पणियां कीं। देश के पूर्वोत्तर इलाके की रहने वाली डॉक्टर पर नस्लीय टिप्पणियां भी कीं। तीनों एम्स के गेट नंबर दो की ओर जाने वाली सड़क पर उसका पीछा करते रहे। इस दौरान वे सभी गालियां देते रहे। उनमें से एक ने महिला डॉक्टर को डराने के लिए जानबूझकर अपनी शर्ट उतार दी। गेट नंबर दो पर सेना शिविर के पास एक आदमी ने महिला डॉक्टर को गलत तरीके से छुआ। इससे महिला रेजिडेंट डाक्टर को गहरा सदमा और आघात पहुंचा। ---------------------------------------------- ये खबर भी पढ़ें… शंकराचार्य पर रविंद्र पुरी बोले-अगर आरोप सही तो दंड मिले:योगेश्वरी ने कहा- छवि खराब करने की कोशिश; बच्चों से कुकर्म पर संत समाज बंटा प्रयागराज की पॉक्सो कोर्ट ने शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के खिलाफ यौन शोषण के आरोपों में FIR दर्ज करने का आदेश दिया है। यह आदेश 2 नाबालिग बच्चों के गंभीर आरोपों के आधार पर है। कोर्ट के इस आदेश के बाद मामला कानूनी और सामाजिक दोनों स्तरों पर चर्चा का विषय बन गया है। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ विश्वविद्यालय में नमाज को लेकर छात्र आमने-सामने:एक गुट ने नमाज पढ़ी तो दूसरे ग्रुप ने जय भवानी, जयश्रीराम के नारे लगाए
    Next Article
    लखनऊ में हिंदू महासभा अध्यक्ष की गाड़ी पर हमला:एक हफ्ते बाद भी कार्रवाई नहीं, क्षत्रिय कल्याण परिषद ने सौंपा ज्ञापन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment