Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ विश्वविद्यालय में नमाज को लेकर छात्र आमने-सामने:एक गुट ने नमाज पढ़ी तो दूसरे ग्रुप ने जय भवानी, जयश्रीराम के नारे लगाए

    8 hours ago

    1

    0

    लखनऊ विश्वविद्यालय कैंपस में लाल बारादरी का विवाद बढ़ गया है। एक दिन पहले जहां छात्रों के एक गुट ने नमाज पढ़ी और इफ्तार किया, वहीं दूसरे दिन यानी आज (23 फरवरी) को दूसरा गुट भी सामने आ गया। दूसरा गुट पहले से प्रदर्शन कर रहे छात्रों के करीब पहुंच गया। इस दौरान जय भवानी, जयश्रीराम के नारे लगाए। कैंपस के अंदर माहौल तनावपूर्ण बन रहा है। इस माहौल से पहले कांग्रेस से राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने फेसबुक पर एक पोस्ट किया। उन्होंने लिखा- विश्वविद्यालय प्रशासन कैंपस को नफरत की प्रयोगशाला न बनाए। उस जगह को बच्चों के लिए खोल दिया जाए। बता दें कि परिसर के अंदर लाल बारादरी बिल्डिंग है जिसके अंदर मस्जिद होने का दावा किया जा रहा है। हालांकि, कई छात्रों का यह भी कहना है कि उसके अंदर छोटा मंदिर भी है। बिल्डिंग काफी जर्ज हो गई तो विश्वविद्यालय प्रशासन उसका रेनोवेशन करा रहा है। जैसे ही वहां निर्माण कार्य शुरू हुए छात्रों का एक गुट प्रदर्शन करने लगा। 3 तस्वीरें देखिए… पूरा मामला भी जानिए… रविवार को लाल बारादरी परिसर में फेंसिंग लगाने के लिए खुदाई शुरू हुई। इस बीच मौके पर पुलिस बल की तैनाती भी रही। निर्माण कार्य की जानकारी मिलने पर बड़ी संख्या में NSUI स्टूडेंट मौके पर पहुंच गए। छात्रों ने निर्माण कार्य का विरोध करते हुए हंगामा शुरू कर दिया। उनका कहना था कि लाल बारादरी ASI द्वारा संरक्षित स्थल है, इसलिए बिना उसकी अनुमति के कोई भी कंस्ट्रक्शन नहीं किया जा सकता। कुछ स्टूडेंट्स का यह भी आरोप था कि यूनिवर्सिटी प्रशासन इस स्थल पर धर्म विशेष के लोगों की एंट्री रोकना चाहता है। इसी मकसद से यहां पूरे परिसर को सील किया जा रहा है। कैंपस के पल-पल अपडेट के लिए लाइव ब्लॉग पढ़िए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    बोर्ड परीक्षा देने जा रहे 5 छात्रों की मौत, 18-घायल:रामपुर, प्रयागराज और लखीमपुर में 3 हादसे हुए; 10वीं की अंग्रेजी का पेपर था
    Next Article
    गोरखपुर AIIMS की डॉक्टर से बैडटच:1.5km तक पीछा किया, गंदे कमेंट किए; लड़के ने शर्ट उतारकर डराया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment