Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष बने उमापति, अनुज जीते मंत्रीपद:एल्डर्स कमिटी का फैसला, कल आएगा बाकी उम्मीदवारों का रिजल्ट

    14 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर के सिविल कोर्ट में बृहस्पतिवार को बार एसोसिएशन के चुनाव में उमापति उपाध्याय ने अध्यक्ष और अनुज आस्ताना ने मंत्री पद पर बाजी मारी। जैसे ही रिजल्ट सामने आया अध्यक्ष और मंत्री को उनके चाहने वालों ने बधाई देना शुरू कर दिया। कुछ लोग फुल माला लेकर पहुंचे तो किसी ने मिठाई खिलाकर बधाई दी। देखिए 2 तस्वीरें कल देर रात हुए काउंटिंग में विवाद के बाद आज चप्पे-चप्पे पर पुलिस प्रशासन तैनात रही। बुधवार को बार एसोसिएशन के चुनाव में काउंटिंग के दौरान दो पक्ष आपस में भिड़ गए थे। जिसके बाद से चुनाव के नतीजे रोक दिया गया था। इसके बाद से कोर्ट में चारों तरफ पुलिस फोर्स बढ़ा दी गई थी। बृहस्पतिवार को एल्डर्स कमिटी की बैठक दोपहर करीब 12 बजे से शुरू हुई। जो करीब डेढ़ घंटे तक चली। जिसमें उमापति उपाध्याय को अध्यक्ष और अनुज आस्ताना को मंत्री घोषित किया गया। उमापति उपाध्याय 1039 वोट पाकर अध्यक्ष पद हासिल किए। जबकि गिरजेश मणि त्रिपाठी को 807 वोट मिले वो इस पद पर दूसरे स्थान पर रहे। इसके अलावा अनुज आस्ताना 824 वोट पाकर मंत्री पद हासिल किए। जबकि राहुल तिवारी को 550 वोट मिले वो इस पद पर दूसरे स्थान पर रहे। एल्डर्स कमिटी की बैठक में ये फैसला लिया गया की बाकी पदों के लिए काउंटिंग शुक्रवार को जारी किया जाएगा। इसी दिन शाम तक जीतने वाले उम्मीदवार के नाम भी घोषित कर दिए जाएंगे। अब जानिए किसे कितना वोट मिला अध्यक्ष पद के लिए: अजय कुमार सिंह 42 अनुराग दूबे 211 अभिमन्यु प्रसाद पाण्डेय 112 उमापति उपाध्याय 1039 (विनर) गिरिजेश मणि त्रिपाठी 807 मनोज कुमार पाण्डेय 146 योगेन्द्र तिवारी 19 रमेश चन्द्र त्रिपाठी 15 रवि प्रकाश शुक्ल 303 विनोद कुमार यादव 253 कुल अवैध वोट 20 मंत्री पद के लिए: अजयानन्द सिंह (मुन्ना) 167 अनुज अस्थाना 824 अमित कुमार शुक्ल 525 अमित कुमार त्रिवेदी 105 आशीष कुमार पाण्डेय 72 आशुतोष कुमार मिश्र 362 नफीस अख्तर 164 राहुल तिवारी 550 सतीश कुमार द्विवेदी 130 संतोष कुमार उपाध्याय 34 कुल अवैध वोट: 31 इस इलेक्शन में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और मंत्री सहित कुल 11 पदों के लिए 96 प्रत्याशियों ने दांव लगाया। कोर्ट में बढ़ा दी गई पुलिस फोर्स कल हुए विवाद के बाद आज बृहस्पतिवार को कोर्ट के चारों तरफ पुलिस प्रशासन गस्त करते नजर आई। किसी भी प्रकार की लापरवाही ना हो पाए इसके लिए अलग अलग थानों से पुलिसकर्मी तैनात किए गए थे। जो कोर्ट में होने वाली और काउंटिंग प्रक्रिया पर अपनी नजर बनाए हुए थे। नतीजे आने से पहले ही शुरू हुआ विवाद बुधवार को दिनभर मतदान की प्रक्रिया शांति से पूरी हुई थी। शाम 6:30 बजे से वोटों की गिनती शुरू हुई। रात करीब 9:30 बजे जब अध्यक्ष और मंत्री पद के नतीजे आने ही वाले थे, तभी अचानक विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते बात इतनी बढ़ गई कि लात-घूंसे चलने लगे और पूरे परिसर में अफरा-तफरी मच गई। दो गट आपस में भिड़ गए। इसमें निवर्तमान अध्यक्ष पर हमला कर दिया और वे घायल हो गए। निवर्तमान अध्यक्ष पर हमले का आरोप भानू पांडेय का आरोप है कि अध्यक्ष पद के प्रत्याशी गिरिजेश मणि त्रिपाठी और उनके समर्थकों ने उन पर जानलेवा हमला किया और उनका मोबाइल फोन भी लूट लिया। देर रात भानू पांडेय अपने समर्थकों के साथ कैंट थाने पहुंचे। जहां पुलिस ने उनकी तहरीर पर गिरजेश मणि त्रिपाठी, अभिमन्यु निषाद, अमर पांडेय समेत 8 नामजद और कई अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने घायल भानू पांडेय का मेडिकल टेस्ट जिला अस्पताल में कराया है। दूसरे पक्ष ने भी FIR दर्ज कराई इस मामले में दूसरे पक्ष ने भी कैंट थाने में FIR दर्ज कराई है। मंत्री गिरीश मणि त्रिपाठी के तहरीर पर निवर्तमान अध्यक्ष भानु प्रताप, अध्यक्ष पद के प्रत्याशी उमापति उपाध्याय और दो बेटों सहित 15 से 20 अज्ञात लोगों का नाम शामिल है। जानिए किस पद पर कितने प्रत्याशी… अध्यक्ष पद के लिए 10 प्रत्याशियों ने भाग्य आजमाया है। जिनमें अजय कुमार सिंह, अनुराग दुबे, अभिमन्यु प्रसाद पांडेय, उमापति उपाध्याय, गिरिजेश मणि, मनोज पांडेय, योगेंद्र तिवारी, रमेश चंद्र त्रिपाठी, रवि प्रकाश शुक्ल, विनोद कुमार यादव शामिल हैं। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए अनिल गुप्ता, अनिल मिश्र, अमरनाथ, गोविंद शुक्ल, गौरी शंकर गुप्ता, रत्नेश कुमार पाठक और शक्ति प्रकाश श्रीवास्तव शामिल हैं। उपाध्यक्ष पद (10 साल से ऊपर) के लिए कुल 12 प्रत्याशी मैदान में उतरे हैं। जिनमें अजय कुमार शुक्ल, अमित त्रिपाठी, अभिषेक सिंह, आफताब हुसैन, दीन दयाल त्रिपाठी, योगेंद्र नाथ, शिव गुप्ता, शिव निषाद, सतीश पांडेय, सुजीत सिंह, हरीश तिवारी और हेमंत मिश्रा हैं। उपाध्यक्ष पद (10 साल से कम) के लिए भी 10 प्रत्याशी खड़े हुए हैं। जिनमें अनीता शर्मा भट्ट, अंशुमान पाठक, आशुतोष पांडेय, कृतिका त्रिपाठी, गीता गुप्ता, राजकुमार त्रिपाठी, सतीश कुमार, सुमित मिश्रा, हितांशु त्रिपाठी शामिल हैं। मंत्री पद के लिए कुल 10 प्रत्याशी का भाग्य कल तय होगा। जिनमें अजयानंद सिंह, अनुज अस्थाना, अमित शुक्ला, आशीष पांडेय, आशुतोष मिश्र, नफीस अख्तर, राहुल तिवारी, सतीश द्विवेदी, संतोष उपाध्याय हैं। कोषाध्यक्ष पद के लिए 7 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहें हैं। जिनमें देवेंद्र प्रताप सरोज, प्रवीन शुक्ला, मनीष यादव, मनोज श्रीवास्तव, रविंद्र भूषण धर दुबे, दीप्ती उपाध्याय, ललिता पांडेय शामिल हैं। संयुक्त मंत्री (प्रशासन) पद इस पद के लिए 5 प्रत्याशी, धर्मेंद्र सिंह, प्रदीप पांडेय, प्रमोद धर दुबे, रमेश यादव, राकेश पांडेय चुनाव लड़ रहे हैं। संयुक्त मंत्री (पुस्तकालय) पद के लिए अमरनाथ कुशवाहा, उर्मिला सिंह, तीर्थराज मिश्र, नितीश कुमार गौड़, विनय पांडेय और शशांक शुक्ल ने अपना भाग्य आजमाया है। संयुक्त मंत्री (प्रकाशन) पद के लिए चार प्रत्याशियों ने जोर आजमाया है। जिनमें अंबिका प्रसाद, आशुतोष दुबे, विजय कुमार सिंह और मदुसूदल हसन शामिल हैं। वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य पद के लिए कुल 6 लोग चुने जाएंगे। इस पद पर 10 लोग चुनाव लड़ रहें हैं। जिनमें अब्दुल कदीर उस्मानी, आशुतोष श्रीवास्तव, केशरी चंद, धनंजय त्रिपाठी, प्रदीप कुमार, रमेश सिंह, राकेश शुक्ल, रंजन श्रीवास्तव, विनोद गुप्ता और सुशील सिंह शामिल हैं। कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य पद के लिए 15 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। जिनमें अमित पांडेय, अमित साहनी, आलोक गोयल, रोशनी आर्या, चंद्र भूषण, धीरज यादव, पवन श्रीवास्तव, पुष्पेंद्र त्रिपाठी, मोहम्म्द आसिम, विश्वजीत चौरसिया, स्पर्श श्रीवास्तव, संतोष गुप्ता, सज्जन पांडेय और हर्ष कुमार शुक्ल शामिल हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ललितपुर में 9 किलो गांजे के साथ महिला गिरफ्तार:5 लाख है कीमत, बेटा ओडिशा से लाकर मां को देता था
    Next Article
    यूपीपीसीएल बिलिंग सिस्टम 16 घंटे रहेगा बंद:35 हजार से अधिक उपभोक्ताओं को पहले जमा करना होगा एडवांस बिल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment