Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ललितपुर में 9 किलो गांजे के साथ महिला गिरफ्तार:5 लाख है कीमत, बेटा ओडिशा से लाकर मां को देता था

    12 hours ago

    1

    0

    ललितपुर पुलिस ने गांजा तस्करी के आरोप में एक महिला को गिरफ्तार किया है। उसके पास से करीब पांच लाख रुपये कीमत का 9 किलो 783 ग्राम गांजा बरामद किया गया है। महिला ने पूछताछ में बताया कि उसका बेटा ओडिशा से गांजा लाकर देता था, जिसे वह महंगे दामों पर बेचती थी। तालबेहट कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार मिश्रा अपनी टीम के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें सूचना मिली कि कस्बे के वार्ड नंबर 11 में एक महिला गांजा बेच रही है। पुलिस ने बताए गए स्थान पर छापा मारा, जहां महिला गांजा बेचते हुए मिली और पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया। महिला पुलिसकर्मियों ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। आसपास के क्षेत्रों में ऊंचे दामों पर बेचती थी गांजा पकड़ी गई महिला की पहचान शिवकुमारी पत्नी हरिशंकर बरार, निवासी वार्ड नंबर 1, मोहल्ला चौबयाना, कस्बा व थाना तालबेहट, जनपद ललितपुर के रूप में हुई है। पूछताछ में शिवकुमारी ने बताया कि उसका पुत्र राजा बरार ओडिशा और अन्य जिलों से सस्ते दामों पर गांजा खरीदकर लाता है। वह इस गांजे को तालबेहट और मध्य प्रदेश के आसपास के क्षेत्रों में ऊंचे दामों पर बेचती थी। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत लगभग पांच लाख रुपये बताई जा रही है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार मिश्रा ने यह भी बताया कि शिवकुमारी पहले भी तीन बार गांजा तस्करी के आरोप में पकड़ी जा चुकी है। पुलिस ने आरोपी महिला को न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर में बिजली व्यवस्था पर संकट की चेतावनी:कर्मचारियों में संविदा कर्मियों की छंटनी बढ़ी चिंता, निजीकरण की तैयारी का लगाया आरोप
    Next Article
    गोरखपुर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष बने उमापति, अनुज जीते मंत्रीपद:एल्डर्स कमिटी का फैसला, कल आएगा बाकी उम्मीदवारों का रिजल्ट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment