Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    होली के बाद बढ़ी लौटने वालों की भीड़:गोरखपुर से चल रहीं 200 एक्स्ट्रा बसें, यात्रियों को मिलेगी राहत

    2 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर में होली के बाद कामकाज और पढ़ाई के लिए वापस जाने वाले लोगों की भीड़ बढ़ने लगी है। इसे देखते हुए परिवहन निगम ने गोरखपुर से दिल्ली, लखनऊ, कानपुर, वाराणसी और प्रयागराज के लिए 200 अतिरिक्त बसें चलाई है। इससे यात्रियों को बस मिलने में आसानी होगी और भीड़ कम होगी। होली के बाद बड़ी संख्या में लोग गोरखपुर से दूसरे शहरों के लिए निकलते हैं। कई रूटों पर बस अड्डों पर भीड़ बढ़ गई है। इसे देखते हुए परिवहन निगम ने अतिरिक्त बसों के साथ कर्मचारियों की ड्यूटी भी बढ़ा दी है, ताकि यात्रियों को परेशानी न हो और यात्रा व्यवस्था ठीक रहे। ज्यादा भीड़ वाले रूटों पर बढ़ी बसें क्षेत्रीय प्रबंधक लव कुमार सिंह के अनुसार जहां यात्रियों की संख्या कम है, वहां से बसों को हटाकर ज्यादा भीड़ वाले रूटों पर लगाया जा रहा है। इससे प्रमुख शहरों के लिए जाने वाले यात्रियों को आसानी से बस मिल सकेगी। उन्होंने बताया कि दिल्ली के लिए 50, कानपुर के लिए 65, लखनऊ के लिए 35 और प्रयागराज व वाराणसी के लिए 25-25 अतिरिक्त बसें चल रही हैं। जरूरत पड़ने पर बसों की संख्या और बढ़ाई जा सकती है। बस अड्डों पर बढ़ाई गई व्यवस्था यात्रियों की भीड़ को देखते हुए बस अड्डों पर अतिरिक्त कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। टिकट काउंटर और पूछताछ केंद्रों पर भी अतिरिक्त स्टाफ रहेगा। प्रमुख बस अड्डों पर हेल्प डेस्क और कंट्रोल रूम भी बनाए गए हैं, ताकि यात्रियों को तुरंत मदद मिल सके। यात्री परिवहन निगम की वेबसाइट से पहले ही टिकट बुक कर सकते हैं। इससे बस अड्डों पर लंबी लाइन में खड़े होने से बचा जा सकेगा और सीट की जानकारी भी पहले मिल जाएगी। प्रमुख रूटों पर बढ़ी भीड़… लखनऊ रूट पर सबसे ज्यादा दबाव गोरखपुर से लखनऊ के चारबाग, कैसरबाग और आलमबाग बस अड्डों के लिए लगातार बसें चलाई जा रही हैं। • नॉन एसी किराया: 470 रुपए • एसी किराया: 536 से 620 रुपए • यात्रा समय: 6 से 9 घंटे
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर चिड़ियाघर में बदली वन्यजीवों की खुराक:गर्मी के हिसाब से नया डाइट चार्ट लागू, मांसाहारी जीवों की खुराक 20% तक हुई कम
    Next Article
    जलती होली के बीच जा खड़ा हुआ युवक का VIDEO:कपड़े जले, झुलसा; 20 सेकेंड तक लपटों में खड़ा रहा, ग्रामीण ने खींचकर बचाई जान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment