Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर एयरपोर्ट से 136 यात्रियों की यात्रा हुई प्रभावित:इंटरनेशनल एयर रूट प्रभावित होने से कनेक्टिंग उड़ानें कैंसिल

    3 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर से खाड़ी देशों की यात्रा करने वाले 136 यात्रियों की उड़ान शनिवार को रद हो गई। ईरान और इजरायल के बीच बढ़े तनाव के चलते अंतरराष्ट्रीय हवाई मार्ग अस्थायी रूप से प्रभावित रहा, जिससे कनेक्टिंग उड़ानों का संचालन बाधित हो गया। दरअसल, दुबई, शारजाह और अबू धाबी जाने वाले यात्री बेंगलुरू, मुंबई और दिल्ली के जरिये आगे की अंतरराष्ट्रीय उड़ान लेने वाले थे। संबंधित सेक्टर बंद रहने से इन अग्रिम उड़ानों का संचालन रोक दिया गया और यात्रियों को अपनी यात्रा स्थगित करनी पड़ी। इंडिगो के 129 यात्री, स्पाइसजेट के 7 प्रभावित एयरपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार 129 यात्री इंडिगो की उड़ानों से जुड़े थे। स्पाइसजेट की मुंबई से कनेक्टिंग उड़ान के 7 यात्री भी यात्रा नहीं कर सके। अकासा एयर की उड़ानों पर इस स्थिति का कोई असर दर्ज नहीं हुआ। गोरखपुर से खाड़ी देशों के लिए सीधी अंतरराष्ट्रीय उड़ान सेवा उपलब्ध नहीं है। अधिकांश यात्री पहले घरेलू उड़ान से बड़े एयरपोर्ट तक पहुंचते हैं, जहां से उनकी अंतरराष्ट्रीय यात्रा होती है। मौजूदा हालात में यही कड़ी प्रभावित हुई। एयरलाइन काउंटर पर रीबुकिंग और रिफंड की सुविधा एयरपोर्ट के प्रभारी परिचालन विजय कौशल ने बताया कि एयरलाइन काउंटर और हेल्प डेस्क पर यात्रियों को उनके पीएनआर के अनुसार अपडेट दिया जा रहा है। प्रभावित यात्रियों को रिफंड के साथ दूसरी तिथि पर टिकट उपलब्ध कराने का विकल्प दिया गया है। एयरपोर्ट प्रशासन ने यात्रियों को सलाह दी है कि वे यात्रा से पहले संबंधित एयरलाइन से संपर्क कर उड़ान की स्थिति की पुष्टि अवश्य करें। अंतरराष्ट्रीय हालात सामान्य होने तक उड़ानों के समय और संचालन में बदलाव की संभावना बनी रह सकती है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    औरैया में जरूरतमंद बच्चों संग मनाई होली:एक विचित्र सेवा समिति ने रंग-पिचकारी व खाद्य सामग्री बांटी
    Next Article
    सीतापुर में शिक्षण कार्य कर थे 13 फर्जी शिक्षक बर्खास्त:फर्जी टीईटी प्रमाण पत्र पर कर रहे थे नौकरी, विभाग दर्ज कराएगा मुकदमा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment