Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    औरैया में जरूरतमंद बच्चों संग मनाई होली:एक विचित्र सेवा समिति ने रंग-पिचकारी व खाद्य सामग्री बांटी

    3 hours ago

    1

    0

    एक विचित्र सेवा समिति रजि. औरैया ने 1 मार्च 2026, रविवार को धीरजपुर स्थित अपने ग्रामीण कार्यालय में होली पर्व मनाया। समिति के अध्यक्ष राजीव पोरवाल (रानू) के नेतृत्व में हुए इस आयोजन में जरूरतमंद ग्रामीण बच्चों और लोहा पीटो समुदाय के सदस्यों के साथ खुशियां बांटी गईं। कार्यक्रम के अंतर्गत ग्रामीण प्रतिभाओं द्वारा रंगारंग नृत्य प्रस्तुत किए गए और सभी ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर मस्ती भरा आयोजन किया। इस अवसर पर बच्चों को पिचकारी, रंग, मिठाई और नमकीन जैसी खाद्य सामग्री भी वितरित की गई। समिति के संस्थापक आनंद नाथ गुप्ता एडवोकेट ने बताया कि महंगाई के इस युग में लोग अक्सर प्रमुख त्योहारों पर अपने व अपने परिवार की खुशियों तक ही सीमित रह जाते हैं। हालांकि, आर्थिक रूप से कमजोर कुछ वर्ग ऐसे भी हैं, जिन्हें पारंपरिक त्योहारों की पूरी जानकारी भी नहीं हो पाती और वे दैनिक मजदूरी करते हुए जीवन यापन करते रहते हैं। उन्होंने कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर होने के कारण उनके बच्चे भी प्रमुख त्योहारों की खुशियां मनाने से वंचित रह जाते हैं। समिति परिवार के सदस्यों को ऐसे जरूरतमंद लोगों व बच्चों के साथ खुशियां बांटने में हृदय से आत्मिक आनंद की अनुभूति होती है। आनंद नाथ गुप्ता ने यह भी बताया कि समिति द्वारा सर्व समाज की गरीब कन्याओं के विवाह में यथासंभव सहयोग और वास्तविक जरूरतमंदों की सेवा आगे भी अनवरत जारी रहेगी। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से हिमांशु दुबे, सतीश पोरवाल सहित शिवानी, सृष्टि, सौम्या, गौरव, पायल, अवनी, आरुषि, दिव्या, सिमरन आदि लगभग पचास जरूरतमंद बच्चे मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रामपुर में भाभी पर देवर-देवरानी का जानलेवा हमला:गाली-गलौज से मना करने पर लांबा खेड़ा में घर में घुसकर किया वार
    Next Article
    गोरखपुर एयरपोर्ट से 136 यात्रियों की यात्रा हुई प्रभावित:इंटरनेशनल एयर रूट प्रभावित होने से कनेक्टिंग उड़ानें कैंसिल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment