Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक क्षेत्र में 43553 वोट पड़े:मतपेटिका जमा करने के बाद सामने आया वास्तविक आंकड़ा; 0.31 प्रतिशत मत बढ़े

    3 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव में 79.32 प्रतिशत वोट पड़े हैं। 54 हजार 910 मतदाताओं में से 43 हजार 553 लोगों ने अपने वोट दिए हैं। वोटिंग समाप्त होने के बाद निर्वाचन कार्यालय की ओर से जो प्राथमिक आंकड़े जुटाए गए थे, उसके मुताबिक 79.01 प्रतिशत वोटिंग हुई थी। जबकि भोर में 3:45 बजे तक स्ट्रांग रूम में मतपेटिका लाने पर पीठासीन अधिकारी के पास मौजूद फार्म 16 से मिलान करने के बाद वास्तविक आंकड़े सामने आए। इसके मुताबिक पहले घोषित मत प्रतिशत में 0.31 प्रतिशत की वृद्धि हो गई। इसी के अनुरूप मतगणना भी होगी। इस निर्वाचन क्षेत्र को एशिया का सबसे बड़ा निर्वाचन क्षेत्र कहा जाता है। इसमें 17 जिलों के मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करते हैं। पिछले चुनाव में 73.94 प्रतिशत वोट पड़े थे। हालांकि वैध मतों की संख्या लगभग 28 हजार ही थी। इस बार लगभग 5.38 प्रतिशत वोट अधिक डाले गए हैं। प्रदेश में हुए विभिन्न सीटों के चुनाव में सर्वाधिक वोटिंग यहीं हुई है। अब सभी प्रत्याशी मतगणना की तैयारी में जुट गए हैं। बलरामपुर में सर्वाधिक तो मऊ में सबसे कम वोटिंग इस क्षेत्र के 17 जिलों में सबसे अधिक वोटिंग बलरामपुर में हुई है। यहां 982 मतदाता हैं, जिनमें से 877 लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। यहां 89.31 प्रतिशत वोटिंग हुई है। वोटिंग के मामले में मऊ सबसे पीछे रहा7 यहां कुल 5131 मतदाता हैं और 3800 वोट डालने आए। यहां 74.06 प्रतिशत वोट पड़ा। सर्वाधिक वोट वाले आजमगढ़ जिले में 74.34 प्रतिशत वोटिंग हुई है। यहां 8592 मतदाता हैं और 6387 वोट देने पहुंचे। गोरखपुर में 76.84 प्रतिशत मतदान हुआ। यहां 7289 में से 5601 शिक्षकों ने वोट डाला। जानिए 2022 के विधानसभा चुनाव में किस मंडल में क्या स्थिति थी विधानसभा चुनाव के आंकड़ों पर गौर करें तो गोरखपुर मंडल में भाजपा ने 28 में से 27 सीटों पर जीत हासिल की थी। इसी तरह बस्ती मंडल में 13 में से 7 सीटें मिली थीं। आजमगढ़ मंडल में 21 में से 3 सीटें ही मिली थीं। अयोध्या की 25 सीटों में से 11 पर भाजपा को जीत मिली थी। देवीपाटन मंडल में 20 में से 16 पर भाजपा सफल हुई थी। विधानसभा चुनाव 2022 के बाद लोकसभा चुनाव 2024 में स्थितियां बदली थीं और सपा को कुछ और स्थानों पर फायदा हुआ था।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में PACS कर्मचारियों का विरोध प्रदर्शन:परमानेंट करने कि मांग पर अड़े,प्रदेशभर के कर्मचारी जुटे, बोले- राज्य कर्मचारी का दर्जा मिले
    Next Article
    कलाबन के शिविर में 337 पशुओं का पंजीकरण:कलाबन में पशु आरोग्य मेले के दौरान देखभाल और पोषण के बताए उपाय

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment