Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    SI परीक्षा में कड़ी सुरक्षा, बायोमेट्रिक जांच:जौनपुर में 7920 परीक्षार्थियों के बेल्ट-जूते उतरवाए गए

    1 hour ago

    1

    0

    उत्तर प्रदेश पुलिस सब इंस्पेक्टर (SI) भर्ती परीक्षा का जौनपुर जिले में रविवार को दूसरा दिन है। जिले के 19 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित इस परीक्षा में प्रथम पाली में 7920 परीक्षार्थी शामिल हुए। नकल रोकने के लिए केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था और तीन स्तरीय बायोमेट्रिक जांच की गई। परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश से पहले परीक्षार्थियों की फेस स्कैनिंग और फिंगरप्रिंट स्कैनिंग सहित तीन स्तरीय सघन जांच की गई। बायोमेट्रिक पुष्टि के बाद ही उन्हें केंद्र में प्रवेश की अनुमति मिली। गेट पर चेकिंग के दौरान परीक्षार्थियों के बेल्ट, जूते और मोजे उतरवाए गए। कई परीक्षार्थी अपने जूते हाथ में लिए केंद्र के अंदर जाते देखे गए। परीक्षार्थियों को किसी भी प्रकार की अंगूठी, गले या हाथ में माला पहनकर अंदर जाने की अनुमति नहीं थी। पेन, प्रवेश पत्र और आधार कार्ड के अलावा कोई अन्य वस्तु ले जाने की इजाजत नहीं दी गई। परीक्षा केंद्रों के बाहर परीक्षार्थियों की लंबी कतारें देखी गईं, जो जांच प्रक्रिया से गुजर रही थीं। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच प्रथम पाली की परीक्षा सुबह 10:00 बजे शुरू हुई। प्रत्येक परीक्षार्थी की हैंड हेल्ड मेटल डिटेक्टर (HHMD) के माध्यम से गहन जांच की गई। सभी परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। जिला स्तरीय कंट्रोल रूम और डीजीपी मुख्यालय से सीसीटीवी कैमरों के जरिए सभी केंद्रों पर लगातार नजर रखी जा रही है। नकल विहीन परीक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी 19 केंद्र व्यवस्थापकों को सख्त निर्देश दिए गए हैं। परीक्षा के लिए 19 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 19 स्टैटिक मजिस्ट्रेट, 19 केंद्र व्यवस्थापक और लगभग 700 कक्ष निरीक्षकों की तैनाती की गई है। यह परीक्षा आज दो पालियों में आयोजित की जा रही है, जिसमें दूसरी पाली में भी 7920 परीक्षार्थी इसी प्रक्रिया का पालन करते हुए परीक्षा देंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखीमपुर-खीरी में शारदा नदी किनारे दो किशोर लापता:डूबने की आशंका, कपड़े, चप्पल और साइकिल मिलने से तलाश जारी
    Next Article
    सेवराई में ट्रेलर से कुचलकर नवविवाहिता की मौत:पशुओं को चारा देने जा रही थी महिला, कार क्षतिग्रस्त; परिजनों ने सड़क जाम किया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment