Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर के क्लब-17 मामले में बड़ा खुलासा:अवैध हुक्काबार चलाने में प्रशासनिक अधिकारी का हाथ, जांच में जुटी पुलिस

    4 hours ago

    2

    0

    गोरखपुर में क्लब की आड़ में चल रहे अवैध हुक्काबार मामले में नया खुलासा सामने आया है। बताया जा रहा है कि इस क्लब के संचालन में शहर के एक बड़े अधिकारी का हाथ है। उनकी शह पर ही यह पूरा बिजनेस चल रहा था। क्लब की ओपनिंग से लेकर उसके लाइसेंस दिलाने में रियायत और फाइनेंशियल इंवेस्टमेंट, हर गतिविधि में अधिकारी की संलिप्ता की आशंका जताई जा रही है। मामला संज्ञान में आने के बाद पुलिस ने अ​धिकारी की भूमिका की जांच और संचालकों की तलाश तेज कर दी है। अब तक चार आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। विस्तार से समझिए मामला… जानकारी के मुताबिक कैंट थाना क्षेत्र अंतर्गत दाउदपुर स्थित “क्लब 17” रेस्टोरेंट में चलाए जा रहे अवैध हुक्काबार में जिला प्रशासन के एक अधिकारी का हाथ है। आरोप है कि उनकी शह पर ही यह अवैध गतिविधि संचालित हो रही थी। सूत्रों के मुताबिक रेस्टोरेंट की ओपनिंग से लेकर उसके संचालन तक संबंधित अधिकारी की भूमिका रही है। इतना ही नहीं, इस व्यवसाय में उनकी ओर से इंवेस्टमेंट किए जाने की भी आशंका जताई जा रही है। प्रशासनिक स्तर पर हर तरह की मदद कराई बताया जा रहा है कि “क्लब 17” को शुरू करने में प्रशासनिक स्तर पर हर तरह की मदद उपलब्ध कराई गई। लाइसेंस, निरीक्षण और अन्य औपचारिकताओं में भी कथित रूप से ढील बरती गई, जिससे यह कारोबार आसानी से संचालित होता रहा। यही वजह रही कि लंबे समय तक यह हुक्काबार बिना किसी कार्रवाई के चलता रहा। मामले के सामने आने के बाद अब संबंधित अधिकारी की भूमिका भी जांच के दायरे में आ गई है। उचित कार्रवाई की जाएगी पुलिस का कहना है कि प्रशासनिक स्तर पर भी इस पूरे मामले की जांच कराई जाएगी। अगर आरोप सही पाए जाते हैं, तो संबंधित अधिकारी पर विभागीय कार्रवाई के साथ-साथ कानूनी कार्रवाई भी हो सकती है। जानिए पूरा मामला… पुलिस के मुताबिक गोरखपुर के रामगढ़ थाना क्षेत्र के इंदिरा नगर निवासी विजय विक्रम सिंह और देवरिया जिले के भिंगारी बाजार निवासी शिवम कुमार शाही, देवरिया बायपास रोड पर दाउदपुर स्थित क्लब-17 नाम से क्लब खोलकर अवैध हुक्का बार चलाते थे। इस क्लब में कम उम्र के लड़के और लड़कियों को लाइसेंस का झांसा देकर बुलाया जाता था। उसके बाद उन्हें गर्त में धकेल दिया जाता था। बातों में फंसा कर धीरे- धीरे उन्हें हुक्का के नशे का आदी बनाया जाता था। नशे की लत में डूब जाने के बाद वे खुद को रोक नहीं पाते थे और बार- बार वहां जाते थे। उसके बाद उनसे 1,000 से 1,500 रुपए बड़े आराम से निकलवा लिया जाता था। इससे क्लब के मालिकों को बड़ा फायदा होता था। क्योंकि अब वे लड़के और लड़कियां ज्यादातर समय वहीं बिताते थे। जिससे ज्यादा से ज्यादा रुपए वसूल लिए जाते थे। आसपास का माहौल खराब हुआ था लंबे समय से चल रहे इन गतिवधियों ने आसपास का माहौल खराब कर दिया था। हुक्का बार के संचालन से कानून-व्यवस्था और सार्वजनिक स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा था। स्थानीय लोगों इससे बहुत ज्यादा परेशान होते थे और उनमें आक्रोश रहता था। छापेमारी के दौरान फरार हुए संचालक रविवार को इसकी सूचना मिलने के बाद कैंट पुलिस ने उस क्लब में छापेमारी की। कार्यवाही के दौरान मौके से हुक्का और अन्य आपत्तिजनक सामान बरामद किया गया। इस दौरान संचालक मौके से फरार हो गए। साथ ही उनकी ओर से वैध लाइसेंस न दिखाया जाने पर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है और आगे की विधिक कार्यवाही की जा रही है। पकड़ें गए आरोपियों की पहचान कैंट थाना पुलिस ने 1. सत्यम कुमार निवासी केशवापार थाना गोला जनपद 2. विशाल गौड़ निवासी भेड़िया थाना कोठीभार जिला महाराजगंज 3. कृष कुमार निवासी मोहरे टोला मोहद्दीपुर थाना कैंट जिला गोरखपुर और समद सिद्दीकी निवासी दनपुर थाना नोनहरा जिला गाजीपुर को गिरफ्तार किया है। क्लब के संचालक विजय विक्रम सिंह और शिवम कुमार शाही अभी भी फरार हैं। जिनके तलाश में दबिश दी जा रही है। साथ ही पकड़े गए आरोपियों ने पूछताछ की जा रही। इसमें शामिल अन्य लोगों का भी पता लगाया जा रहा है। 15 हुक्का और अन्य नशे का सामान बरामद पुलिस के अनुसार छापेमारी के दौरान 15 हुक्का पाइप चिलम लगा हुआ, 22 फ्लेवर भरा तम्बाकू का जार, 74 फ्लेवर तम्बाकू भरा हुआ छोटे पैकेट, 3 बाक्स क्यूब कोल (कोयला), 30 हुक्का डिस्पोजेबल माउथ टिप्स, 01 कोल बर्नर और 04 आइस चेंम्बर चिलर बरामद किया गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मेडिकल वार्ड में थाली लेकर घूमते दिखे उदय भानु बिस्वास:पुलिस ने 10 दिनी काउंसलिंग के लिए मानसिक रोग विभाग में कराया है भर्ती
    Next Article
    यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट शाम 4 बजे होगा जारी:मेरठ में 77,682 छात्र थे रजिस्टर्ड, ऑफिशियल वेबसाइट पर देख सकेंगे रिजल्ट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment