Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेडिकल वार्ड में थाली लेकर घूमते दिखे उदय भानु बिस्वास:पुलिस ने 10 दिनी काउंसलिंग के लिए मानसिक रोग विभाग में कराया है भर्ती

    4 hours ago

    1

    0

    प्रियंका बिस्वास मौत मामले में जांच को आगे बढ़ाते हुए पुलिस ने पिता उदय भानु बिस्वास को काउंसलिंग के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती करा दिया है। पुलिस की मानें तो उदय भानु बिस्वास की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। यहां वह दस दिन रहेंगे। निगरानी के तौर पर दो पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। तीन तस्वीरें देखें… पहले जानिए प्रियंका बिस्वास को सदर बाजार थाना क्षेत्र के तेली मोहल्ले में 76 वर्षीय उदय भानु बिस्वास अपनी बेटी 36 वर्षीय प्रियंका बिस्वास के साथ रहते चले आ रहे थे। उदय भानु बिस्वास शिक्षा विभाग से रिटायर्ड थे तो बेटी प्रियंका बिस्वास MCA की पढ़ाई कर चुकी थी। बंद मकान से मिला प्रियंका का शव 11 अप्रैल की शाम प्रियंका का शव उसके बंद मकान से बरामद हुआ। पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ कि पिता उदय भानु बिस्वास चार महीने पहले काला पीलिया से प्रियंका की मौत हो जाने के बाद उसे घर के भीतर ही छोड़कर चले गए। अंदर ही अंदर शव कंकाल बन गया। शक के दायरे में पिता की भूमिका पहले ही दिन से इस मामले में पिता उदय भानु बिस्वास शक के दायरे में रहे। लेकिन फिर पुलिस को उनकी मानसिक स्थिति ठीक ना होने का एहसास हुआ। पुलिस पूछताछ में पिता ने बताया कि प्रियंका का इलाज वह झाड़ फूंक वाले से करा रहा था लेकिन राहत नहीं मिली और उसकी मौत हो गई। वह डर गया और बेटी को छोड़कर हरिद्वार व देहरादून जाकर रहने लगा। पुलिस ने की काउंसलिंग की मांग पुलिस का मानना था कि जब तक उदय भानु बिस्वास की मानसिक स्थिति ठीक नहीं होती, तब तक उन्हें अपने सवालों के जवाब मिलने वाले नहीं हैं। तय हुआ कि उदय भानु बिस्वास की काउंसलिंग कराई जाए। इसको लेकर मुख्य चिकित्साधिकारी से बात हुई, जिन्होंने काउंसलिंग के आदेश जारी कर दिए। दस दिन रहना होगा विभाग में SHO इंद्रपाल सिंह ने बताया कि उदय भानु बिस्वास की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है, इसलिए उन्हें लाला लाजपत राय मेडिकल कॉलेज के मानसिक रोग विभाग में भर्ती कराया गया है। चिकित्सकों ने 10 दिन की काउंसलिंग के निर्देश दिए हैं, जिसकी प्रक्रिया शुरु हो गई है। थाली लेकर घूमता दिखा उदय भानु बिस्वास दैनिक भास्कर ने बुधवार शाम उदय भानु बिस्वास की मानसिक स्थिति को जानने के लिए मेडिकल कॉलेज का रुख किया लेकिन चिकित्सकों से मुलाकात नहीं हो सकी। विभाग में जाकर देखा तो उदय भानु बिस्वास अपने बैड पर नहीं थे। कुछ देर बाद वह हाथ में थाली, चम्मच और कटोरी लेकर खाने की तलाश में घूमते दिखाई दिए। सादे कपड़ों में पुलिसकर्मी तैनात उदय भानु बिस्वास को बेहद सामान्य तरीके से वार्ड में भर्ती कराया गया है। उन्हें किसी तरह का शक ना हो, इसके लिए सादे कपड़ों में दो पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। यह पुलिसकर्मी 12-12 घंटे ड्यूटी दे रहे हैं। अगर व्यवहार की बात करें तो प्रियंका की मौत के बाद जिस तरह की स्थिति उदय भानु बिस्वास की दिख रही थी, उसमें अब बदलाव होने लगा है। एसपी सिटी बोले- पुलिस निगरानी में काउंसलिंग एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने बताया कि उदय भानु बिस्वास की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। इसी को देखते हुए उन्हें मेडिकल कॉलेज के मानसिक रोग विभाग में रखा गया है। यहां चिकित्सक उनकी 10 दिन काउंसलिंग करेंगे। काउंसलिंग पूर्ण होने के बाद आगे की प्रक्रिया चलेगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर में AC, फ्रिज कूलर की डिमांड में भारी उछाल:शोरूम्स पर उमड़ी खरीदारों की भीड़, दुकानदार बोले- 25% बिक्री बढ़ी
    Next Article
    गोरखपुर के क्लब-17 मामले में बड़ा खुलासा:अवैध हुक्काबार चलाने में प्रशासनिक अधिकारी का हाथ, जांच में जुटी पुलिस

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment