Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर की महिला बोली- शिक्षक पति नपुंसक है:डेढ़ साल तक बहाने बनाता रहा, संबंध बनाने की कोशिश की, तब खुली पोल

    1 hour ago

    1

    0

    मेरा पति नपुंसक है, डेढ़ साल पहले शादी हुई, इसके बाद से ही हर दिन नए-नए बहाने बनाकर दूरी बनाता रहा। शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश की तब उसकी असलीयत सामने आ गई। ससुराल वालों ने इतनी बड़ी बीमारी छिपाकर मुझसे शादी करा दी। मेरी तो जिंदगी बर्बाद कर डाली। गोरखपुर के शाहपुर इलाके की 30 साल की महिला ने यह आरोप लगाते हुए पति समेत ससुराल पक्ष के 8 लोगों के खिलाफ रविवार को रामगढ़ताल थाने में दहेज उत्पीड़न समेत गंभीर धारा में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। अब जानिए पूरा मामला साल 2024 में हुई थी शादी शाहपुर इलाके की 30 साल की महिला की शादी रामगढ़ताल इलाके के 32 साल के युवक से हुई थी। गोरखपुर के एक बड़े लॉन से 17 नवंबर 2024 को धूमधाम से शादी हुई थी। महिला ने बताया कि 20 लाख नकद, सोने की ज्वेलरी और कई कीमती सामान दहेज में दिया गया था। महिला का पति टेक्निकल कॉलेज में पढ़ाता है। साथ ही एक स्कूल का संचालन भी करता है। महिला ने बताया कि शादी के बाद विदा होकर रामगढ़ताल इलाके में स्थित ससुराल गई। वहां 19 नवंबर 2024 को बहुभोज कार्यक्रम आयोजित किया गया। देर रात तक यह कार्यक्रम चला, जिसमे सारे रिश्तेदार आए थे। पहले दिन पति ने थकान का बहाना बनाया बहुभोज का कार्यक्रम खत्म होने के बाद पति के साथ रात के समय अपने कमरे में सोने गई। इस दौरान पति ने थकान का बहाना बनाकर शारीरिक संबंध बनाने से इंकार कर दिया। इसके बाद प्रत्येक दिन कभी बीपी तो कभी नर्वस होने का बहाना बनाकर दूर भागता रहा। महिला ने बताया कि पति के बार-बार दूर भागने से चिंता में पड़ गई। इधर-उधर की बातें सोचने लगी। इधर ससुराल में जेठ, ननद, जीजा और भांजी मुझे ताना मारने लगे। वे बोलते थे कि तुम्हारा पति टेक्निकल कॉलेज में पढ़ाता है, स्कूल का भी संचालन करता है। इस हिसाब से घरवालों ने दहेज नहीं दिया। घर से 25 लाख रुपये और मांगकर लाओ। जब तक 25 लाख लेकर नहीं आओगी, तब तक तुम्हारा पति तुम्हारे से कमरे में नहीं सोयेगा। शर्म की वजह से मायके वालों से नहीं बताई बात महिला ने बताया कि जनवरी 2025 को खरमास के बाद विदा होकर मायके आई। यहां सभी लोग ससुराल के बारे में पूछते रहे। लेकिन शर्म की वजह से पति के बारे में कुछ नहीं बताया। कुछ दिन रहकर फिर ससुराल गई। पति ने हनीमून पर चलने का आश्वासन दिया महिला बोली ससुराल जाकर पति के नजदीक जाने की कोशिश की, लेकिन वह बहाना बनाकर दूर भागता रहा। अकेले में बात की तो पति ने आश्वासन दिया कि बहुत जल्द हनीमून पर चलेंगे, वहां शारीरिक संबंध बनाएंगे। काफी दिन बीत गए, पति न तो हनीमून पर लेकर गए, ना ही घर पर शारीरिक संबंध बनाया। इसके बाद घर पर महिला ने पति के साथ शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश की। महिला का आरोप है कि नजदीक जाने पर पता चला कि पति नपुंसक है, वह शारीरिक संबंध बनाने में अक्षम है। यह जानकर हैरान हो गई। महिला परेशान होकर ससुराल वालों से सारी बात बताई। तब पति के साथ ही ससुराल पक्ष के लोग उसे मारने पीटने लगे। इसके बाद महिला को रामगढ़ताल क्षेत्र में छोड़ दिया गया। आरोप है कि ससुराल वालों ने धमकी दी कि दोबारा घर में कदम रखा तो जान से मार देंगे। फिर घर आकर मायके में सारी बात बताई। मायके वालों ने दहेज भी हड़प लिया। अब जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। इस संबंध में रामगढ़ताल की उप निरीक्षक आयशा बानो को जांच सौंपी गई है। रामगढ़ताल थाना प्रभारी श्याम नंद राय ने बताया कि जांच कर साक्ष्य के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। साइकोलॉजिस्ट डॉ. आकृति पांडेय ने बताया शादीशुदा जिंदगी में प्रेम बनाए रखने के लिए पति-पत्नी का शारीरिक, आर्थिक और मानसिक सामंजस बने रहना अति आवश्यक है। इसमें परदर्शिता का होना जरूरी है। आज के आधुनिक युग में किसी भी प्रकार की शारीरिक दुर्बलता का समाधान उपलब्ध है। उचित समय पर समाधान देखने पर और पार्टनर से सारी बातें शेयर करने पर रिश्ते लंबे और सुखदाई होते हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नाग पंचमी और सावन का सोमवार, शिवालयों में उमड़े भक्त:आनंदेश्वर में 1 लाख भक्तों ने किए दर्शन, मेयर बोलीं- 45 साल से रोज स्कूटी से मंदिर आती हूं
    Next Article
    हापुड़ में 19 SI किए गए ट्रांसफर:चौकी प्रभारियों से लेकर साइबर सेल तक फेरबदल, कानून-व्यवस्था मजबूत करने पर फोकस

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment