Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हापुड़ में 19 SI किए गए ट्रांसफर:चौकी प्रभारियों से लेकर साइबर सेल तक फेरबदल, कानून-व्यवस्था मजबूत करने पर फोकस

    1 hour ago

    1

    0

    हापुड़ में कानून-व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया गया है। एसपी कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने 19 दरोगाओं के कार्यक्षेत्र बदलते हुए नई तैनाती दी है। तबादलों में चौकी प्रभारियों के साथ साइबर सेल, ई-साक्ष्य और थानों में तैनात दरोगाओं को भी नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। माना जा रहा है कि इस बदलाव का मकसद पुलिसिंग को और प्रभावी बनाना और आम लोगों की शिकायतों पर तेजी से कार्रवाई करना है। तबादला सूची के मुताबिक एसआई योगेश शर्मा को थाना पिलखुवा से धौलाना की देहरा चौकी का प्रभारी बनाया गया है। देहरा चौकी प्रभारी अश्वनी कुमार को महिला थाना भेजा गया है। वहीं पुलिस लाइन में तैनात रमन देशवाल को हापुड़ नगर थाने की साइलो प्रथम चौकी की जिम्मेदारी दी गई है। इसी तरह संसार सिंह को पुलिस लाइन से थाना गढ़मुक्तेश्वर और योगेन्द्र सिंह को थाना बहादुरगढ़ से न्यायालय परिसर चौकी भेजा गया है। महिला थाना में तैनात जयकरण सिंह को थाना कपूरपुर भेजा गया है। गढ़मुक्तेश्वर और धौलाना में भी बदले चौकी प्रभारी पुलिस लाइन से अभिषेक प्रताप सिंह को गढ़मुक्तेश्वर थाने की झड़ीना चौकी का प्रभारी बनाया गया है। झड़ीना चौकी प्रभारी अंकित कुमार को ब्रजघाट चौकी की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं रविन्द्र मलिक को पुलिस लाइन से धौलाना की यूपीएसआईडीसी चौकी का प्रभारी बनाया गया है। यूपीएसआईडीसी चौकी प्रभारी वरुण कुमार को थाना हाफिजपुर भेजा गया है। रोहित कुमार को हापुड़ नगर से बाबूगढ़ की मुदाफरा चौकी का प्रभारी बनाया गया है, जबकि मुदाफरा चौकी प्रभारी प्रमोद कुमार को थाना बाबूगढ़ भेजा गया है। साइबर सेल और ई-साक्ष्य में भी नई तैनाती पुलिस की तकनीकी व्यवस्था में भी बदलाव किया गया है। नीरज कुमार को थाना कपूरपुर से साइबर सेल का प्रभारी बनाया गया है। साइबर सेल में तैनात प्रबल कुमार पंकज को ई-साक्ष्य का प्रभारी बनाया गया है। वहीं ई-साक्ष्य प्रभारी आशुतोष सिंह को हापुड़ नगर थाने की सिकंदर गेट चौकी की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा उम्मेद अली को थाना कपूरपुर से हापुड़ देहात में वरिष्ठ उपनिरीक्षक और सलीम अहमद को न्यायालय परिसर चौकी से कपूरपुर थाने में वरिष्ठ उपनिरीक्षक बनाया गया है। पिलखुवा से लेकर हापुड़ नगर तक बदली जिम्मेदारी अजय कुमार को थाना हापुड़ देहात से थाना पिलखुवा भेजा गया है। वहीं सिकंदर गेट चौकी प्रभारी सुमित मलिक को थाना हापुड़ नगर में तैनाती दी गई है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, इन तबादलों का मुख्य उद्देश्य जिले में पुलिस व्यवस्था को और चुस्त-दुरुस्त करना है। नई तैनाती के बाद संबंधित अधिकारियों से अपने-अपने क्षेत्रों में कानून-व्यवस्था बनाए रखने, अपराध पर नियंत्रण और जनता की शिकायतों के त्वरित निस्तारण पर फोकस करने की उम्मीद है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर की महिला बोली- शिक्षक पति नपुंसक है:डेढ़ साल तक बहाने बनाता रहा, संबंध बनाने की कोशिश की, तब खुली पोल
    Next Article
    शामली समाधान दिवस में राशन कार्ड की शिकायतें:ग्रामीणों ने डीएम से यूनिट कम होने, नए कार्ड न बनने की गुहार लगाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment