Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर को मिलेगा दूसरा ई-बस चार्जिंग स्टेशन:चरगावां में एक साथ 4 बसें होंगी चार्ज; 150 नई एसी बस चलने की तैयारी

    15 hours ago

    6

    0

    गोरखपुर में इलेक्ट्रिक सिटी बसों की संख्या बढ़ाने के साथ ही उनके संचालन को सुगम बनाने की तैयारी शुरू हो गई है। इसके तहत चरगावां स्थित सिटी बस डिपो में शहर का दूसरा इलेक्ट्रिक बस चार्जिंग स्टेशन बनाया जाएगा। इस पर 4.64 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। करीब 2000 वर्गमीटर क्षेत्रफल में बनने वाले इस स्टेशन पर एक समय में चार इलेक्ट्रिक बसों को चार्ज किया जा सकेगा। महेसरा के बाद बनने वाला यह दूसरा चार्जिंग स्टेशन उत्तरी गोरखपुर और आसपास के क्षेत्रों में संचालित होने वाली बसों के लिए काफी उपयोगी होगा। अभी शहर में संचालित इलेक्ट्रिक बसों की चार्जिंग के लिए महेसरा डिपो पर निर्भर रहना पड़ता है। उत्तरी क्षेत्र में चलने वाली बसों को भी चार्जिंग के लिए महेसरा तक जाना पड़ता है। इससे बसों का काफी समय रास्ते में ही खर्च हो जाता है। चरगावां में नया स्टेशन बनने के बाद बसों को चार्जिंग के लिए लंबी दूरी तय नहीं करनी पड़ेगी। इससे संचालन का समय बचेगा और बसों के फेरे बढ़ाए जा सकेंगे। चार्जिंग स्टेशन के निर्माण की जिम्मेदारी सीएंडडीएस-42 को सौंपी गई है। संस्था की ओर से निर्माण के लिए निविदा जारी कर दी गई है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 17 नवंबर को टेंडर खोला जाएगा। इसके बाद चयनित कार्यदायी संस्था के साथ अनुबंध की प्रक्रिया पूरी कर निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। 150 नई एसी इलेक्ट्रिक बसें चलाने की तैयारी महानगर में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को मजबूत करने के लिए 150 नई वातानुकूलित इलेक्ट्रिक सिटी बसें चलाने की तैयारी है। बसों की संख्या बढ़ने के साथ ही चार्जिंग की व्यवस्था भी मजबूत करना जरूरी हो गया है। इसके साथ ही गोरखपउर में 150 नई इलेक्ट्रिक एसी सिटी बस चलाने की तैयारी की जा ररही है। अभी महेसरा में एक ही चार्जिंग स्टेशन होने के कारण भविष्य में बसों की संख्या बढ़ने पर यहां दबाव बढ़ सकता है। इसी को देखते हुए चरगावां में दूसरा स्टेशन बनाने की योजना तैयार की गई है। नई बसों के संचालन के लिए चार्जिंग स्टेशन के साथ ही डिपो और अन्य जरूरी सुविधाओं का विस्तार भी किया जा रहा है। चरगावां में स्टेशन बनने से उत्तरी क्षेत्र की बसों को स्थानीय स्तर पर चार्जिंग की सुविधा मिल सकेगी। इससे महेसरा डिपो पर निर्भरता भी कम होगी। बसों के फेरे बढ़ेंगे, यात्रियों का इंतजार होगा कम अभी उत्तरी गोरखपुर और आसपास के मार्गों पर चलने वाली इलेक्ट्रिक बसों को चार्जिंग के लिए महेसरा जाना पड़ता है। इसके लिए बसों को अपने निर्धारित मार्ग से हटकर लंबी दूरी तय करनी पड़ती है। चार्जिंग के बाद वापस मार्ग पर लौटने में भी समय लगता है। इस दौरान बसों का संचालन प्रभावित होता है। चरगावां में चार्जिंग स्टेशन शुरू होने के बाद इस समस्या से राहत मिलेगी। बसें कम समय में चार्ज होकर दोबारा अपने निर्धारित मार्ग पर लौट सकेंगी। इससे उनके फेरे बढ़ाने में मदद मिलेगी। साथ ही यात्रियों को बसों के लिए अधिक देर तक इंतजार नहीं करना पड़ेगा। खासकर उत्तरी गोरखपुर के उन इलाकों को इसका लाभ मिलेगा, जहां सार्वजनिक परिवहन के लिए सिटी बसों पर निर्भरता है। चार बसों की एक साथ चार्जिंग की होगी सुविधा प्रस्तावित स्टेशन का निर्माण करीब 2000 वर्गमीटर क्षेत्रफल में किया जाएगा। यहां एक समय में चार इलेक्ट्रिक बसों को चार्ज किया जा सकेगा। 4.64 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली इस सुविधा से इलेक्ट्रिक बस सेवा के विस्तार को आधार मिलेगा। 150 नई एसी बसों के संचालन की तैयारी के बीच यह स्टेशन चार्जिंग व्यवस्था को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाएगा। शहर में इलेक्ट्रिक बसों की संख्या बढ़ने से प्रदूषण कम करने और यात्रियों को बेहतर सार्वजनिक परिवहन उपलब्ध कराने में भी मदद मिलेगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में 68500 शिक्षक भर्ती अभ्यर्थियों का प्रदर्शन:नियुक्ति पत्र न मिलने पर भड़के , पुलिस - प्रदर्शनकारियों में झड़प
    Next Article
    KGMU में नियुक्ति की मांग पर अभ्यर्थियों ने प्रशासनिक भवन-घेरा:बोले- एक साल से लगा रहे हैं अधिकारियों के चक्कर, आश्वासन देकर लौटा देते

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment