Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर के रामगढ़ताल में स्पीड बोट टकराईं:एक पर्यटक की मौत, 8 घायल; डीएम ने बनाई जांच कमेटी; सूर्यास्त के बाद बोटिंग पर रोक

    11 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर के नौका विहार पर रामगढ़ताल में स्पीड बोट की टक्कर में बड़ा हादसा हुआ। हादसे में सिर पर चोट लगने से 20 साल के लखमुद्दीन की मौत हो गई। जबकि अन्य 8 लोग घायल हो गए। जिस बोट को टक्कर लगी उसपर 9 लोग सवार थे। जबकि दूसरे पर 6 लोग थे। मृतक के भाई सलाउद्दीन की तहरीर पर रविवार देर रात दोनों नाव चालक कुशीनगर के अभिषेक साहनी और जंगल काकौड़िया के अभिषेक गोंड के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। वहीं घटना के बाद डीएम ने 3 सदस्यीय जांच टीम बना दी है। जो तीन दिन में रिपोर्ट सौंपेगी। जबकि जीडीए वीसी अभिनव गोपाल ने कहा- अब सूर्यास्त के बाद रामगढ़ताल में बोटिंग की अनुमति नहीं दी जाएगी। देखिए तस्वीरें… जानिए पूरा मामला… रविवार को देर शाम करीब 6 बजे कुशीनगर से कयामुद्दीन अंसारी (29) परिवार के 9 सदस्यों के साथ रामगढ़ताल घूमने आए थे। कयामुद्दीन के साथ पत्नी रुख्साना खातून, बेटी नूरसभा, गुलसभा, सनाया, बेटा आमिर हमजा, मौसेरा भाई सलाउद्दीन, लखमुद्दीन और उसके दो दोस्त भी थे। करीब 8 बजे वे नौका विहार पहुंचे। कुछ देर इधर-उधर घूमने के बाद 7 लोगों ने बोटिंग करने का मन बनाया। प्लेटफॉर्म नंबर 5 से टिकट लिया गया। सभी नाव पर बैठे। इस दौरान दो अन्य लोग भी बैठे। जैसे ही नाव चालू हुई। तभी अचानक सामने से प्लेटफॉर्म नंबर 4 पर आ रही एक स्पीड बोट ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे मौके से चीख पुकार मच गयी। वहां मौजूद सुरक्षा कर्मियों ने तुरंत बचाव किया और सभी को बाहर निकाला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने लखमुद्दीन को मृत घोषित कर दिया। परिवार के लोगों ने बताया- लखमुद्दीन 12वीं का छात्र था और आगे ITI में एडमिशन लेने की तैयारी में था। प्रत्यक्षदर्शी बोले- हादसा देखकर हम लोग डर गए प्रत्यक्षदर्शी अजय गुप्ता ने बताया- हादसे के बाद कुछ समझ ही नहीं आया कि हम लोग क्या करें। देखा लोग चीखते-चिल्लाते हुए इधर-उधर भाग रहे हैं। देखा घायलों के सिर से खून बह रहा था। हम लोग भी डर गए फिर वहां से निकल गए। प्रभात पांडेय ने बताया- हादसे के बाद पर्यटकों में डर का माहौल बन गया। बोटिंग के लिए भी कई लोगों ने टिकट ले लिया था लेकिन सभी वापस लौट गए। किसी ने बोटिंग करने की हिम्मत नहीं की। डीएम दीपक मीणा ने कहा- घटना की जांच के लिए तीन सदस्यीय समिति गठित कर दी गई है। इसमें जीडीए, पुलिस और प्रशासन के अधिकारी शामिल हैं। समिति 3 दिन में रिपोर्ट देगी। जीडीए को सूर्यास्त के बाद रामगढ़ताल में बोटिंग का संचालन बंद कराने को कहा गया है। SP सिटी ने कहा- आगे की जांच और कार्रवाई जारी एसपी सिटी निमिष पाटिल ने बताया- घटना में कोई नाव पलटी नहीं थी। टक्कर में लखीमुद्दीन को सिर पर चोट लगी जिसकी वजह से युवक की जान गई। एक चालक को पकड़ लिया गया है। दूसरे की तलाश के लिए टीम गठित कर दी गई है। दोनों चालकों के खिलाफ FIR दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पिछले साल भी हुआ इसी तरह का हादसा 22 जुलाई 2025 को भी शाम करीब 6 बजे ऐसा ही हादसा हुआ था। जिसमें पति रामाशीष पत्नी अंजलि और बेटा हिमांशु घायल हो गए। उस समय भी प्लेटफॉर्म नंबर 6 से वोट निकल रही थी तभी प्लेटफॉर्म नंबर पांच पर लौटने वाली बोट ने टक्कर मार दी थी। जिससे रामाशीष पानी में गिरने से पैर में गंभीर चोट लगी। जबकि अंजलि पर चोट आई। हादसे में बेटे को सिर पर टांके लगे थे। जांच में सामने आया कि बोट चालक शराब पी रखा था। पूरा परिवार खोराबार से घूमने के लिए आया था। बेहतरीन टूरिस्ट स्पॉट है नौका विहार नौका विहार एक टूरिस्ट स्पॉट है। यह शहरवासियों और आसपास के लोगों के साथ दूर- दराज से लोग घूमने आते हैं। लोग यहां आकर रील, वीडियो, सेल्फी और फोटो लेते हैं। साथ ही रामगढ़ ताल में बने क्रूज और फ्लोटिंग रेस्टोरेंट के साथ बोटिंग का आनंद भी लेते हैं। -------------------- ये खबर भी पढ़ें नोएडा में 6 साल के बच्चे की मौत के 5-जिम्मेदार; अथॉरिटी के सीईओ ने कभी जांच नहीं की; ठेकेदार मनमानी करता रहा ग्रेटर नोएडा में सिस्टम की लापरवाही ने 6 साल के मासूम आव्यान की जिंदगी छीन ली। इस मामले में 5 लोगों की सीधी लापरवाही सामने आई है। न तो ग्रेटर नोएडा विकास प्राधिकरण के सीईओ ने कभी निर्माण कार्यों और सुरक्षा मानकों की जांच कराई और न ही ठेकेदार ने सुरक्षा के जरूरी इंतजाम किए। पढ़िए पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    ताजमहल पर बंदर ने कोरिया की पर्यटक को काटा:एक घंटे तक दर्द से तड़पती रहीं, एंबुलेंस नहीं पहुंची; चालक की शिकायत
    Next Article
    नौकरानी ने 5 सेकेंड में चुराया आईफोन, CCTV:गाजियाबाद में बच्चा संभालने के लिए रखा था, पहले दिन ही की चोरी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment