Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नौकरानी ने 5 सेकेंड में चुराया आईफोन, CCTV:गाजियाबाद में बच्चा संभालने के लिए रखा था, पहले दिन ही की चोरी

    6 hours ago

    1

    0

    गाजियाबाद में नौकरानी ने घर में रखा आई-फोन चोरी कर लिया। महज 5 सेकेंड में उसने टेबल से आईफोन उठाया और अपने कपड़ों में छिपा लिया। मालिक ने पूछा तो कहा कि मुझे कुछ नहीं पता। फिर मालिक पर ही भड़क गई। फिर वहां से चली गई। मालिक ने घर में काफी ढूंढा, लेकिन फोन नहीं मिला। बाद में उन्होंने CCTV चेक किए। इसमें नौकरानी फोन चोरी करते नजर आई। मालिक ने CCTV के साथ पुलिस को FIR के लिए शिकायत दी। फोन की कीमत करीब एक लाख 40 हजार रुपए है। पूरा मामला क्रॉसिंग रिपब्लिक इलाके की पैरामाउंट सिम्फनी सोसाइटी का है। घटना रविवार शाम 4:31 बजे की है। CCTV सोमवार को सामने आया। आरोपी नौकरानी का नाम पूजा (32) है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। क्रॉसिंग रिपब्लिक थाना प्रभारी श्वेता सिंह का कहना है- आई-फोन चोरी करने की शिकायत मिली है। मामले की जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज भी दिया गया है। 2 तस्वीरें- पति-पत्नी वर्किंग, 1 साल के बेटे को संभालने के बुलाई थी मेड नितिन कुमार, पत्नी शिल्पा यादव के साथ पैरामाउंट सिम्फनी सोसाइटी में रहते हैं। दोनों का 1 साल का बेटा है। नितिन मल्टीनेशनल कंपनी में इंजीनियर हैं। शिल्पा भी जॉब करती हैं। बेटे की देखभाल के लिए उन्होंने रजनी नाम की मेड लगा रखी थी। रजनी 4-5 दिन की छुट्टी पर गई थी। ऐसे में नितिन ने सोसाइटी में ही काम करने वाली पूनम उर्फ पूजा को अस्थायी तौर पर बेटे की देखरेख के लिए रख लिया था। क्योंकि, पूजा आसपास के फ्लैट में काम करती थी, इसलिए उन्होंने ज्यादा जांच पड़ताल नहीं की। 10 मिनट के लिए नीचे गए तो आई-फोन चुराया नितिन रविवार को 10 मिनट के लिए फ्लैट से बाहर गए थे। वापस आए तो उन्हें अपना आईफोन नहीं मिल रहा था। काफी देर तक तलाशते रहे। फिर उन्होंने पूजा से पूछा। उसने जवाब दिया- साहब हमें कोई फोन नहीं मिला। बाद में नितिन ने घर में लगे CCTV चेक किए तो पूजा की पोल खुल गई। नितिन की पत्नी शिल्पा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि रविवार को पूनम पहली बार फ्लैट पर काम करने आई थी। यही वजह थी कि उसे यह बात नहीं पता थी कि घर में CCTV लगे हुए हैं। सोसाइटी के गेट पर लिखवाया था- मेड की जरूरत है नितिन कुमार ने बताया- मेरा 10वीं फ्लोर पर फ्लैट है। मैं और मेरी पत्नी अक्सर अपने काम से बाहर भी चले जाते हैं। अचानक मुझे मेड की जरूरत थी। मैंने सोसाइटी के गेट पर लिखवाया था कि हमें मेड की जरूरत है। नौकरानी रखने के लिए सोसाइटी के पदाधिकारी से संपर्क किया जाता है। यही मेड रखने की प्रक्रिया है। इसके बाद एक व्यक्ति ने संपर्क किया था। लेकिन, पूजा नाम की मेड ने पहले ही दिन आई फोन चुरा लिया। सीसीटीवी फुटेज की वजह से पूरी सच्चाई सामने आ गई। अगर सीसीटीवी ना होता तो लोग यकीन भी नहीं करते। मेरा 1 साल का बेटा है। …………………………….. ये खबर भी पढ़ें… नोएडा में बच्चे की गड्ढे में डूबकर मौत, पिता वाइस-प्रिंसिपल:मां रोते-रोते बेहोश, बोली- अब मुझे भी नहीं जीना; प्राधिकरण की लापरवाही से जान गई ग्रेटर नोएडा में 6 साल के बच्चे आव्यान की पानी से भरे गड्ढे में डूबने से मौत हो गई। शनिवार शाम वह घर के बाहर क्रिकेट खेल रहा था। खेलते-खेलते गड्ढे के पास पहुंच गया। आसपास कीचड़ होने की वजह से फिसलकर गड्ढे में गिर गया। साथ खेल रहे बच्चों ने शोर मचाया। आसपास के लोग भागकर आए। जैसे-तैसे आव्यान को बाहर निकाला। अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।। पढ़िए पूरी खबर...
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर के रामगढ़ताल में स्पीड बोट टकराईं:एक पर्यटक की मौत, 8 घायल; डीएम ने बनाई जांच कमेटी; सूर्यास्त के बाद बोटिंग पर रोक
    Next Article
    राम मंदिर चढ़ावा चोरी- सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई शुरू:सरकार बोली- हमने नई SIT बनाई, IG किरण लीड कर रहे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment