Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ताजमहल पर बंदर ने कोरिया की पर्यटक को काटा:एक घंटे तक दर्द से तड़पती रहीं, एंबुलेंस नहीं पहुंची; चालक की शिकायत

    5 hours ago

    1

    0

    आगरा में ताजमहल पर एक बंदर ने कोरिया की महिला पर्यटक पर हमला कर दिया। बंदर ने पर्यटक के हाथ में काट लिया। उसके हाथ से खून की धारा बह निकली। करीब एक घंटे तक पर्यटक को एंबुलेंस नहीं मिली। वह दर्द से तड़पती रही। तब महिला के साथी ने वहां पर मौजूद लोगों से पूछा कि व्हेयर वी गो? इसके बाद घायल महिला पर्यटक को ताजमहल में स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। यहां प्राथमिक उपचार किया गया। एंबुलेंस नहीं आने पर पर्यटक को बैटरी कार बुलाकर शांति मांगलिक अस्पताल भेजा गया। महिला पर्यटके दर्द से तड़पने का वीडियो सामने आया है। वहीं भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) ने लापरवाही बरतने वाले एंबुलेंस चालक के विरुद्ध सीएमओ को रिपोर्ट भेजी है। रिपब्लिक आफ कोरिया की किम मेह अपने साथी के साथ रविवार सुबह करीब 7 बजे ताजमहल देखने पहुंची थीं। उन्होंने आनलाइन टिकट बुक करा रखी थीं। किसी ने उन्हें विदेशी पर्यटकों के लिए शू कवर और पानी की बोतल टिकट विंडो के पास स्थित काउंटर से निशुल्क मिलने की जानकारी दी। किम का साथी टिकट विंडो पर शू-कवर और पानी की बोतल लेने चला गया। जबकि किम मेह सीढ़ियों के पास खड़े होकर इंतजार कर रही थीं। अचानक आए बंदर ने किम के दाएं हाथ में काट लिया। जिससे खून बहने लगा। पर्यटक के चीखने पर लोगों ने बंदर को भगाया। विदेशी पर्यटक और उसके साथी ने एंबुलेंस उपलब्ध कराने को कहा। केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के जवान और एएसआइ कर्मचारी ने एंबुलेंस चालक को फोन किया। उसने पहले पांच मिनट और फिर 10 मिनट में आने की बात कही, लेकिन वह एक घंटे तक नहीं आया। विदेशी पर्यटक बंदर द्वारा काटे जाने और खून बहने से बेहाल थीं। यह देखकर उन्हें ताजमहल में स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार किया गया। एंबुलेंस नहीं आने पर पर्यटक को बैटरी कार बुलाकर शांति मांगलिक अस्पताल भिजवाया गया। सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो बंदर काटने के बाद परेशान पर्यटक और उसके साथी के दो वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहे हैं। इनमें एक वीडियो 55 सेकेंड का है। इसमें एक युवक कह रहा है कि बंदर ने फारेनर को काट लिया है। देखिए उसके खून निकल रहा है। वीडियो में कपल पूर्वी गेट की तरफ जाते हुए दिख रहा है। युवक कह रहा है कि बंदरों का आतंक काफी बढ़ गया है। वह किसी को भी खा जाते हैं। जगह-जगह बोर्ड लगा दिए हैं। इन्हें पकड़वाना चाहिए। दूसरा वीडियो 15 सेकेंड का है। इसमें किम दर्द से तड़प रही हैं। उनका साथी पूछ रहा है कि व्हेयर वी गो। एसआइएस गार्ड डिस्पेंसरी चलने की कहता है। वरिष्ठ संरक्षण सहायक कलंदर बिंद ने बताया कि एंबुलेंस चालक राजीव की ड्यूटी सुबह छह से दोपहर 12 बजे तक की शिफ्ट में थी। फोन किए जाने के बाद भी वह एक घंटे तक नहीं आया। पर्यटक को बैटरी कार से अस्पताल भिजवाया गया। सीएमओ को एंबुलेंस चालक के समय पर नहीं आने के बारे में पत्र भेजा गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी की बड़ी खबरें:आगरा में कोरिया की महिला पर्यटक को बंदर ने काटा, ताजमहल घूम रहीं थीं, एक घंटे तक दर्द से तड़पती रहीं
    Next Article
    गोरखपुर के रामगढ़ताल में स्पीड बोट टकराईं:एक पर्यटक की मौत, 8 घायल; डीएम ने बनाई जांच कमेटी; सूर्यास्त के बाद बोटिंग पर रोक

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment