Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर के वाटर पार्क में डांसर ने लगाए ठुमके:नहाने के बहाने पहुंच रही भीड़, लोग सोशल मीडिया पर लोकेशन और रेट खोज रहे

    7 hours ago

    2

    0

    गोरखपुर के भटहट क्षेत्र में स्थित पनियारा रोड पर बने एके एक्वा वाटर पार्क का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वाटर पार्क के अंदर अलग-अलग डांसर भोजपुरी और हिंदी गानों पर डांस करते हुए नजर आ रही है। देखिए वायरल VIDEO जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं। पार्क सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक खुला रहता है। जिसमें एंट्री के लिए 50 रुपये का टिकट रखा गया है। बताया जा रहा है कि इस वाटर पार्क की ग्रैंड ओपनिंग 23 अप्रैल को की गई थी। ओपनिंग के कुछ ही दिनों बाद यहां का यह वीडियो वायरल हो गया। जिससे लोगों में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ गई है। वीडियो में भोजपुरी और हिंदी गानों पर डांसर के साथ-साथ पार्क में आए लोग भी जमकर झूमते और डांस करते दिख रहे हैं। सोशल मीडिया पर लोग इसपर मिलीजुली राय दे रहे हैं। कुछ लोग इसको समाज में अश्लीलता फैलाना बता रहे। इसके अलावा कुछ लोग इसको सही मानते हुए इसका लोकेशन और रेट पूछ रहे। वाटर पार्क महाराजगंज–नेपाल बॉर्डर के पास स्थित है। जिससे आसपास के इलाकों के लोगों के लिए यह एक नया आकर्षण बन गया है। स्थानीय लोग अब यहां नहाने और मस्ती करने के साथ-साथ डांसर का लाइव डांस देखने के लिए भी पहुंच रहे हैं। इस पार्क के प्रोपराइटर अनिल यादव ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर डांसर का वीडियो शेयर किया है। साथ ही उन्होंने एक पोस्टर जारी कर बताया है कि यहां बर्थडे पार्टी, शुभ कार्यक्रम और अन्य इवेंट्स भी आयोजित किए जा सकते हैं। पोस्टर और वीडियो में यह भी जानकारी दी गई है कि वाटर पार्क सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक खुला रहता है। साथ ही पार्क में आने के लिए एक कॉन्टैक्ट नंबर भी जारी किया गया है, ताकि लोग आसानी से जानकारी लेकर यहां पहुंच सकें। वीडियो वायरल होने के बाद अब सोशल मीडिया पर लोग इस वाटर पार्क की लोकेशन और एंट्री फीस के बारे में लगातार सवाल पूछ रहे हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    झांसी में तेज बरसात, 17 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट:35 जिलों में लू की चेतावनी, यूपी फिर दुनिया में सबसे गर्म
    Next Article
    दूल्हे के भाई समेत 4 की बारात जाते वक्त मौत:हमीरपुर में ट्रक ने वैन को टक्कर मारी, 100 मीटर घसीटा; पुलिस ने पीछा करके पकड़ा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment