Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर के व्यापारी 15 दिन से परेशान:नगर निगम को सौंपा ज्ञापन, बोले- सैकड़ों लोगों की रोजी-रोटी पर संकट

    5 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर में स्टेशन रोड स्थित काली मंदिर के सामने गाड़ी बनाने और मरम्मत करने वाले व्यापारियों ने अपनी समस्या को लेकर नगर निगम में ज्ञापन सौंपा। व्यापारियों का कहना है कि एक व्यक्ति की शिकायत के बाद पिछले करीब 15 दिनों से लगातार नगर निगम और पुलिस की कार्रवाई चल रही है, जिससे उन्हें काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। व्यापारियों ने बताया कि जो गाड़ियां ठीक तरीके से खड़ी रहती हैं, उन्हें भी हटवाया जा रहा है। इससे उनका रोज का काम प्रभावित हो रहा है। कई छोटे कारीगर इसी काम पर निर्भर हैं, जिनकी कमाई रुकने से परिवार चलाना मुश्किल हो गया है। काम ठप होने की कगार पर लगातार कार्रवाई के कारण इलाके में काम लगभग ठप होने की स्थिति बन गई है। व्यापारियों का कहना है कि अगर यही हाल रहा तो उन्हें काम बंद करना पड़ सकता है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि बिना वजह की कार्रवाई रोकी जाए और उन्हें शांति से काम करने दिया जाए। मामले को लेकर व्यापारी गोरखपुर उद्योग व्यापार एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष नितिन कुमार जायसवाल के साथ नगर निगम पहुंचे। उन्होंने नगर आयुक्त अजय जैन और अपर नगर आयुक्त अतुल कुमार को ज्ञापन देकर पूरी स्थिति बताई और जल्द समाधान की मांग की। अधिकारियों ने दिया आश्वासन नगर निगम के अधिकारियों ने व्यापारियों की बात ध्यान से सुनी और कहा कि किसी भी व्यापारी के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि आगे की कार्रवाई मानवीय आधार पर की जाएगी, ताकि व्यापारियों और कारीगरों की रोजी-रोटी पर असर न पड़े। इस दौरान विवेक दीक्षित, दीपक तुलस्यान, नियाज खान, मो. शहजादे, सुनील साहनी, अंकुर बजाज, अमित विश्वकर्मा, पी. अग्रवाल, विकास कुमार, शिव अवतार और आतिश विश्वकर्मा सहित कई व्यापारी मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आगरा में 10 फीट गहरे गड्ढे में पलटा ऑटो:5 लोग पानी में गिरे, सीवर लाइन की खुदाई के दौरान नहीं थी बैरीकेडिंग; स्थानीय युवक ने बचाई जान
    Next Article
    मछली पकड़ने गए युवक की नहर में डूबकर मौत:श्रावस्ती में मिला था शव, पुलिस के प्रयासों से तीसरे दिन परिजनों ने की पहचान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment