Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आगरा में 10 फीट गहरे गड्ढे में पलटा ऑटो:5 लोग पानी में गिरे, सीवर लाइन की खुदाई के दौरान नहीं थी बैरीकेडिंग; स्थानीय युवक ने बचाई जान

    5 hours ago

    1

    0

    आगरा में लगातार बारिश के बीच शुक्रवार शाम आगरा के एत्माद्दौला क्षेत्र में बड़ा हादसा हो गया। नगला बिहारी अंडरपास के पास जलभराव से भरी सड़क से गुजर रहा एक ऑटो 10 फीट गहरे गड्ढे में गिरकर पलट गया। हादसे में ऑटो में सवार पांच लोग पानी में जा गिरे। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। सभी घायलों को अस्पताल भेजा गया है। 3 तस्वीरें देखिए… अब पढ़िए पूरा मामला जानकारी के अनुसार, इलाके में सीवर लाइन और पाइपलाइन बिछाने के लिए खुदाई का कार्य चल रहा था। लगातार बारिश के कारण सड़क पर भारी जलभराव हो गया था, जिससे गड्ढा दिखाई नहीं दे रहा था। इसी दौरान एक ऑटो वहां से गुजरते समय अनियंत्रित होकर गहरे गड्ढे में जा गिरा। ऑटो में महिलाएं और छात्राएं थीं सवार प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक ऑटो में दो महिलाएं और दो छात्राएं समेत कुल 5 लोग सवार थे। गड्ढे में गिरते ही अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल राहत कार्य शुरू किया और पुलिस को सूचना दी। स्थानीय युवक ने दिखाई बहादुरी स्थानीय निवासी राजेंद्र सिंह ने सबसे पहले राहत कार्य शुरू किया और लोगों को बाहर निकालने में अहम भूमिका निभाई। उनकी मदद से कुछ ही मिनटों में सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। बाद में पुलिस और स्थानीय लोगों ने मिलकर बचाव अभियान चलाया। क्रेन से निकाला गया ऑटो हादसे की सूचना मिलते ही ट्रांस यमुना और एत्माद्दौला थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। क्रेन बुलाकर गड्ढे में फंसे ऑटो को बाहर निकाला गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि गड्ढा करीब 10 फीट गहरा था और वहां पर्याप्त बैरीकेडिंग नहीं की गई थी। अधिकारी और विधायक पहुंचे मौके पर घटना की जानकारी मिलने पर एसीपी श्वेता वर्मा और एडिशनल डीसीपी हिमांशु गौरव मौके पर पहुंचे। जलभराव अधिक होने के कारण अधिकारियों को ट्रैक्टर से घटनास्थल तक जाना पड़ा। क्षेत्रीय विधायक डॉ. धर्मपाल सिंह ने भी मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि स्थानीय लोगों की तत्परता से बड़ा हादसा टल गया और सभी लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया। जलभराव और सुरक्षा इंतजामों पर उठे सवाल हादसे के बाद निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा मानकों और बैरीकेडिंग की व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि जलभराव के बीच गहरे गड्ढे को चिन्हित करने के पर्याप्त इंतजाम नहीं थे, जिससे यह हादसा हुआ। पुलिस और संबंधित विभाग पूरे मामले की जांच में जुटे हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कुत्तों ने 9 घंटे में 3 मासूमों को काटा:रामपुर में सिर, कान और कमर पर काटा; मोहल्ले में दहशत
    Next Article
    गोरखपुर के व्यापारी 15 दिन से परेशान:नगर निगम को सौंपा ज्ञापन, बोले- सैकड़ों लोगों की रोजी-रोटी पर संकट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment