Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर के युवा ने बनाया फूल से खुशबूदार गुलाल:होली में बढ़ी डिमांड, अब तक 1 करोड़ की हो चुकी सेल

    5 hours ago

    1

    0

    होली का त्योहार रंगों के बिना अधूरा है, लेकिन आजकल बाजार में मिलने वाले कई रंगों में केमिकल होने की वजह से त्वचा और पर्यावरण को नुकसान पहुंचता है। ऐसे में गोरखपुर के दिलेजाकपुर के युवा उद्यमी सहर्ष गुप्ता ने एक नई और सराहनीय पहल की है। उन्होंने फूलों से तैयार होने वाला पूरी तरह प्राकृतिक आर्गेनिक अबीर-गुलाल बनाना शुरू किया है। पहले देखिए 2 तस्वीरें… उनकी इस कोशिश से न सिर्फ लोगों को सुरक्षित रंग मिल रहे हैं, बल्कि पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी फैल रहा है। सहर्ष गुप्ता द्वारा तैयार किया गया अबीर-गुलाल पूरी तरह प्राकृतिक है। इसमें किसी भी तरह का केमिकल या कृत्रिम रंग नहीं मिलाया जाता। अलग-अलग रंग अलग-अलग फूलों से बनाए जाते हैं। लाल रंग गुलाब और अनार के बीज से तैयार होता है, पीला रंग गेंदा के फूल से, गुलाबी रंग कमल से और नीला रंग इंडिगो फेरा (नील) से बनाया जाता है। खास बात यह है कि पारंपरिक अरारोट की जगह इसमें चावल और मक्के के आटे का इस्तेमाल किया जा रहा है, जिससे यह त्वचा के लिए और भी सुरक्षित बन जाता है। इस आर्गेनिक गुलाल की खुशबू भी इसकी सबसे बड़ी खासियत है। इसे लगाने पर फूलों की हल्की और प्राकृतिक सुगंध महसूस होती है। यह त्वचा पर चिपकता नहीं है और आसानी से धुल जाता है। चेहरे या शरीर पर इसका कोई दुष्प्रभाव नहीं पड़ता, इसलिए बच्चे और बुजुर्ग भी इसे बेझिझक इस्तेमाल कर सकते हैं। इन रंगों की मांग अब तेजी से बढ़ रही है। गोरखपुर के साथ-साथ वाराणसी, नोएडा, दिल्ली और गुरुग्राम जैसे शहरों में भी इसकी सप्लाई की जा रही है। अब तक 2 लाख से अधिक पैकेट बिक चुके हैं और लगातार नए ऑर्डर मिल रहे हैं। यह गुलाल 80 ग्राम के आकर्षक पैक में उपलब्ध है। जिसका दाम 59 रुपये है। इसे ऑनलाइन भी खरीदा जा सकता है। यह ‘स्तुति स्टोर डॉट कॉम’ के साथ-साथ फ्लिपकार्ट और अमेजन जैसे बड़े ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर भी बिक्री के लिए उपलब्ध है। फिलहाल दिलेजाकपुर में ही इसकी फैक्ट्री संचालित हो रही है। इसके अलावा गीडा सेक्टर-27 में एक नई औद्योगिक इकाई का निर्माण कार्य चल रहा है। वहां उत्पादन शुरू होने के बाद 50 से 70 लोगों को रोजगार मिलने की संभावना है। इस पहल से अभी तक 15 महिलाओं को सीधे रोजगार मिला है। वे फूलों की सफाई, सुखाने, पीसने और पैकेजिंग का काम करती हैं। इससे उन्हें आर्थिक मजबूती मिली है और साथ ही महिला सशक्तिकरण को भी बढ़ावा मिला है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर में रविवार को 5 घंटे रहेगी बिजली कटौती:सड़क चौड़ीकरण- लाइन शिफ्टिंग का होगा काम, उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील
    Next Article
    सहारनपुर में मुठभेड़ में बदमाश गिरफ्तार:गोकश के मुकदमे में फरार चल रहा था, पैर में लगी गोली

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment