Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर में 17 मतदाताओं के नाम सूची से गायब:समाजवादी पार्टी ने DM से कार्रवाई की मांग, आंदोलन की दिए चेतावनी

    1 hour ago

    1

    0

    गोरखपुर में मतदाता सूची से नाम काटने के आरोप को लेकर समाजवादी पार्टी ने DM और जिला निर्वाचन अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। पार्टी ने मामले की निष्पक्ष जांच और कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। पदाधिकारियों ने इसे लोकतांत्रिक प्रक्रिया से छेड़छाड़ का गंभीर मामला बताया है। ज्ञापन में कहा गया है कि शहर विधानसभा क्षेत्र 322 के बूथ संख्या 400, नीना थापा इंटर कॉलेज, झरना टोला, महादेव झारखंडी के टुकड़ा नंबर 3, कमरा नंबर 2 पर SIR प्रक्रिया के तहत 2003/2025 की मतदाता सूची के आधार पर 6 जनवरी 2026 को वैध रूप से प्रकाशित मतदाता सूची में दर्ज 17 अल्पसंख्यक मतदाता शामिल थे। इन मतदाताओं के खिलाफ उस समय कोई आपत्ति दर्ज नहीं थी। फॉर्म-7 के जरिए नाम कटवाने का आरोप समाजवादी पार्टी का आरोप है कि BJP से जुड़े एक व्यक्ति द्वारा फॉर्म-7 के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर इन 17 मतदाताओं के नाम कटवाने का प्रयास किया गया। पार्टी का कहना है कि सभी मतदाता जीवित हैं, कहीं बाहर नहीं गए हैं और अपने पुश्तैनी मकानों में रह रहे हैं, इसके बावजूद उन्हें मतदाता सूची से हटाने की कोशिश की गई। पूर्व विधायक विजय बहादुर यादव ने इसे चुनाव नियमावली और लोकतांत्रिक अधिकारों का खुला उल्लंघन बताया है। ज्ञापन में कहा गया है कि 6 जनवरी 2026 को प्रकाशित वैध मतदाता सूची में दर्ज नामों को हटाने का प्रयास मताधिकार से वंचित करने की साजिश है। कानूनी कार्रवाई की मांग समाजवादी पार्टी के महानगर अध्यक्ष शब्बीर कुरैशी ने जिला प्रशासन से मांग की है कि इस मामले में लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम की धारा 31 के तहत संबंधित व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में कोई भी व्यक्ति वैध मतदाताओं के अधिकारों से छेड़छाड़ न कर सके। ज्ञापन में यह भी कहा गया है कि उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों से सत्ताधारी दल से जुड़े लोगों द्वारा PDA वर्ग के मतदाताओं के नाम अवैध रूप से कटवाने की शिकायतें सामने आ रही हैं। पार्टी ने इसे लोकतंत्र के लिए खतरा बताया है। कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन की चेतावनी समाजवादी पार्टी ने स्पष्ट किया है कि यदि पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई नहीं की गई, तो पार्टी उग्र तरीके से आंदोलन शुरू करेगी। ज्ञापन सौंपने वालों में पूर्व विधायक विजय बहादुर यादव, महानगर अध्यक्ष शब्बीर कुरैशी, जकर अमीन डक्छ, अवधेश यादव, अरविंद दत्त शुक्ला, देवेंद्र भूषण निषाद, अशुतोष गुप्ता, राम ललित यादव, इमरान खान, बृजनाथ मौर्य सहित कई पदाधिकारी शामिल रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सहारनपुर में विवाहिता ने फांसी पर लटककर किया सुसाइड:चार माह के बेटे की रोने की आवाज से खुला राज, मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप
    Next Article
    ग्रेटर नोएडा पहुंचे ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला:छात्र संसद में साझा किया अंतरिक्ष यात्रा का अनुभव

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment