Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सहारनपुर में विवाहिता ने फांसी पर लटककर किया सुसाइड:चार माह के बेटे की रोने की आवाज से खुला राज, मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप

    1 hour ago

    1

    0

    सहारनपुर के थाना चिलकाना क्षेत्र के गांव फिरोजाबाद में शुक्रवार को एक 28 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। महिला का शव उसके कमरे में पंखे से लटका मिला। घटना का खुलासा तब हुआ जब कमरे में मौजूद चार माह के मासूम बेटे के रोने की आवाज सुनकर परिजन अंदर पहुंचे। मायके पक्ष ने ससुरालवालों पर हत्या का आरोप लगाया है, जबकि पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। जानकारी के मुताबिक गांव फिरोजाबाद निवासी सनी की पत्नी अनीता (28) का शव शुक्रवार दोपहर कमरे में पंखे से लटका मिला। अनीता की शादी को करीब पांच साल हो चुके थे। उसके तीन छोटे बच्चे हैं—सबसे बड़ी बेटी 3 साल की, दूसरी बेटी 2 साल की और एक चार माह का बेटा। परिवार के अनुसार शुक्रवार सुबह सनी मजदूरी के लिए घर से निकल गया था। वह देहाड़ी मजदूर है और रोज की तरह काम पर गया था। घर का माहौल सामान्य बताया जा रहा है। दोपहर के समय घर में चार माह का बेटा जोर-जोर से रोने लगा। बच्चे के लगातार रोने पर परिजन कमरे में पहुंचे तो अंदर का दृश्य देखकर उनके होश उड़ गए। कमरे में अनीता पंखे से दुपट्टे के सहारे लटकी हुई थी, जबकि चार माह का बेटा बेड पर पड़ा रो रहा था। यह देखते ही घर में चीख-पुकार मच गई। परिजनों ने शोर मचाया तो मोहल्ले के लोग भी मौके पर जुट गए। लोगों ने मिलकर शव को नीचे उतारा। घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही थाना चिलकाना पुलिस मौके पर पहुंची। थोड़ी देर बाद फॉरेंसिक टीम भी घटनास्थल पर पहुंची और कमरे से साक्ष्य एकत्र किए। टीम ने मौके से नमूने उठाए और कमरे की बारीकी से जांच की। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। मृतका के पति सनी ने पुलिस को बताया कि वह सुबह मजदूरी पर चला गया था। घर में किसी प्रकार का विवाद नहीं था। उसने कहा कि उसे घटना की जानकारी पड़ोसियों के फोन से मिली। घटना की सूचना मिलते ही अनीता के मायके वाले भी गांव पहुंच गए। उन्होंने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया है। परिजनों का कहना है कि अनीता को प्रताड़ित किया जाता था और उसकी मौत संदिग्ध है। हालांकि अभी तक मायके पक्ष की ओर से पुलिस को कोई लिखित तहरीर नहीं दी गई है। मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी मुनीष चंद्र ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला फांसी का प्रतीत हो रहा है, लेकिन सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा–पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और परिजनों की तहरीर मिलने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल तहरीर प्राप्त नहीं हुई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    'विकसित भारत जी-राम जी' योजना का विरोध:गोरखपुर में कांग्रेस कार्यकर्ता बोले- 'मनरेगा' वापस लाएं, नहीं तो 2027 में BJP को उखाड़ फेकेंगे
    Next Article
    गोरखपुर में 17 मतदाताओं के नाम सूची से गायब:समाजवादी पार्टी ने DM से कार्रवाई की मांग, आंदोलन की दिए चेतावनी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment