Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर में 29-30 अक्टूबर को भारी बारिश का अलर्ट:40-50 किमी/घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं हवाएं, बिजली गिरने की आशंका

    13 hours ago

    1

    0

    सुबह-शाम गुलाबी ठंड और दिन में तेज धूप के बीच गोरखपुर के मौसम में बदलाव आने वाला है। सोमवार को अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम 19 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक, 28 अक्टूबर से आसमान में बादल छाने लगेंगे, जबकि 29 और 30 अक्टूबर को बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं। पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश की आशंका जताई गई है। इस दौरान गरज-चमक, आकाशीय बिजली और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। बारिश के चलते दिन का अधिकतम तापमान गिरकर करीब 28 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। 28 अक्टूबर को मौसम साफ, 29 से बदलेगा मिजाज भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के गोरखपुर के पूर्वानुमान के मुताबिक, 26 और 27 अक्टूबर को आसमान साफ रहेगा। 28 अक्टूबर को भी मौसम मुख्य रूप से साफ रहने की संभावना है। इसके बाद 29 अक्टूबर को बादल छाने और बारिश या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने के आसार हैं। 30 अक्टूबर को भारी बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी है। पूर्वी उत्तर प्रदेश में 29 और 30 अक्टूबर को बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। 31 अक्टूबर और 1 नवंबर को भी कुछ इलाकों में भारी बारिश हो सकती है। हालांकि, बारिश की तीव्रता अलग-अलग स्थानों पर अलग रह सकती है। 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं बारिश के दौरान गरज-चमक, आकाशीय बिजली और तेज हवाएं चलने की आशंका है। गोरखपुर के लिए मौसम विभाग ने 29 और 30 अक्टूबर को 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की चेतावनी दी है। ऐसे मौसम में लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है। बिजली चमकने के दौरान खुले मैदान, छत और पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचें। तेज हवाओं के दौरान बिजली के खंभों, कमजोर दीवारों और होर्डिंग से दूर रहें। बारिश में वाहन चलाते समय भी सतर्क रहें। बारिश से 28 डिग्री तक गिरेगा अधिकतम तापमान फिलहाल गोरखपुर में अधिकतम तापमान 31-32 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, 29 और 30 अक्टूबर को अधिकतम तापमान गिरकर करीब 28 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। न्यूनतम तापमान 19 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। बारिश और बादलों के कारण दिन की गर्मी से राहत मिल सकती है। हालांकि, सुबह और रात में हल्की ठंडक बनी रह सकती है। किसानों और खुले स्थानों पर काम करने वाले लोगों को मौसम विभाग के ताजा अलर्ट पर नजर रखनी चाहिए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    चिल्लूपार पहुंची मायाशंकर शुक्ल की पदयात्रा:दूसरे दिन गोला पहुंचा जनसंपर्क अभियान, ग्रामीणों से मिलकर जानीं स्थानीय समस्याएं
    Next Article
    CBFC से 500 से ज्यादा फिल्मों का डेटा लीक:स्क्रिप्ट, सेंसर कट और डिस्ट्रीब्यूशन एग्रीमेंट ऑनलाइन उजागर होने का दावा, जांच शुरू

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment