Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर में 42.50 लाख की साइबर ठगी:जालसाज ने होटल ताज में मीटिंग के लिए भेजा हवाई टिकट, फंस गया व्यापारी

    3 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर में एक व्यापारी के साथ साइबर ठगी का मामला सामने आया है। व्यापारी को एक व्हाट्सएप ग्रुप से जोड़कर स्टक इन्वेस्टमेंट से ज्यादा रिटर्न देने का लालच दिया गया। इसके बाद कंपनी की मीटिंग मुंबई के होटल ताज में कराने की बात कहकर हवाई टिकट भी भेजा गया। जिससे जालसाजों के जाल में व्यापारी फंस गया। करोड़पति बनने के चक्कर में व्यापारी ने 42.50 लाख रुपये गंवा दिए। रामगढ़ताल क्षेत्र के जैमिनी गार्डनिया अपार्टमेंट में रहने वाले 49 साल के मोहित श्रीवास्तव ने साइबर क्राइम थाने में अज्ञात के खिलाफ गुरुवार को एफआईआर दर्ज कराई है। इसके बाद से ही पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है। अब विस्तार से जानिए पूरा मामला… जाल में फंसाने के लिए भेजा था हवाई टिकट मोहित श्रीवास्तव ने बताया कि 31 जनवरी और 6 फरवरी 2026 को मुझे दो व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ा गया। एडिमन जतिन शर्मा, डॉ. राजीव सिंह और खुशी गोयल ने स्मार्ट मनी इंडिया बी-4 नाम से ग्रुप बनाया था। उनका कहना था कि अपनी किताबों को प्रमोट करने के उद्देश्य से यह समूह बनाया गया है। वे हर दिन स्टक मार्केट कंसेप्ट पर सेशन लेते थे। दोनों ग्रुप में 160 से अधिक मेंबर हैं। कुछ दिनों बाद उन्होंने बताया कि वे वेल्थ एलायंस ओर अल्फा एलायंस नाम के एलीट ग्रुप का हिस्सा हैं। वे हर साल इंडियन और यूएस स्टक्स में ट्रेडिंग से 500-600 प्राफिट कमाते हैं। मैंने उन्हें सेबी वेबसाइट और यूएस सेक वेबसाइट पर सर्च चेक किया, उन्हें सही पाया। कुछ दिन बाद एडमिन ने बताया कि 28 अप्रैल को मुंबई के ताज होटल में पुस्तक विमोचन का कार्यक्रम होना है। इसके लिए समूह सदस्यों को हवाई टिकट भी भेजा। टिकट चेक कराने पर सही मिला। एडमिन के मुताबिक 28 से 31 तक तीन दिवसीय कार्यक्रम होना था। इसी बीच 26 मार्च को मुझे मैसेज आया कि मेरा हवाई टिकट कैंसिल कर दिया गया है। ट्रेडिंग के चक्कर में फंस गए व्यापारी जतिन शर्मा नाम के व्यक्ति ने अपने समूह में माइकल कलिंस नाम के अपने सहायक को भी जोड़ा। कलिंस ने मुझसे एक एप में खाता खुलवाया। इसके बाद ट्रेडिंग शुरू करने के लिए पैसे भेजने के लिए खाता विवरण प्रदान किया। इसके बाद हर दिन सुबह 9 बजे से पहले जतिन शर्मा और राजीव सिंह प्री-ओपन मार्केट सेशन में ट्रेडिंग करने के लिए एक भारतीय स्टक ट्रेडिंग सिग्नल प्रदान करते थे। हर दिन ग्रुप के मेंबर इंवेस्ट किए गए कैपिटल के आधार पर अच्छा प्राफिट कमाते थे। यह सब देखकर मैंने भी माइकल कलिंस और खुशी गोयल द्वारा दिए गए अलग-अलग अकाउंट में 42.50 लाख रुपये ट्रांसफर किए। रोजाना ट्रेडिंग के जरिए 42.50 लाख का कुल इन्वेस्टमेंट बढ़कर एक करोड़ हो गया। इसके बाद विड्राल के लिए मैसेज किया। कोई जवाब नहीं मिला। फिर कॉल कर संपर्क करना चाहा तो किसी ने फोन रिसीव नहीं किया। तब मुझे अपनी गलती का अहसास हुआ। इस संबंध में साइबर क्राइम थाना प्रभारी मो. राशीद खान ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अस्पताल गेट पर डिलीवरी, CMO को बंधक बनाया:शामली में भाकियू कार्यकर्ताओं ने किया घेराव, स्टाफ नर्स को हटाया गया
    Next Article
    हाथरस में अंतिम मतदाता सूची जारी:जिले में 10.43 लाख मतदाता, राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों के साथ DM की बैठक

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment