Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हाथरस में अंतिम मतदाता सूची जारी:जिले में 10.43 लाख मतदाता, राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों के साथ DM की बैठक

    1 hour ago

    1

    0

    हाथरस में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम-2026 के तहत अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन कर दिया गया है। जिले में कुल 10,43,386 मतदाता दर्ज किए गए हैं। इस अवसर पर जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी अतुल वत्स की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में राजनैतिक दलों के साथ एक बैठक आयोजित की गई। पुनरीक्षण कार्यक्रम से जुड़े बैठक के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी ने विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम से जुड़े अधिकारियों और कर्मचारियों को निष्पक्ष एवं पारदर्शिता पूर्वक कार्य करने के लिए बधाई दी। उन्होंने उपस्थित सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को अंतिम निर्वाचक नामावली की प्रतियां उपलब्ध कराईं। पूर्ण सहयोग के लिए आभार जिलाधिकारी ने मतदाता सूची से संबंधित प्रक्रियाओं और अद्यतन व्यवस्था की जानकारी भी दी। उन्होंने निर्वाचन प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं त्रुटिरहित बनाए जाने में राजनीतिक दलों से मिले पूर्ण सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। बैठक में बीजेपी से सुनील वर्मा एडवोकेट, सपा से जिलाध्यक्ष देवेन्द्र कुशवाहा और जिला उपाध्यक्ष अजय सिकरवार, बसपा से जिलाध्यक्ष राजकपूर, कांग्रेस से जिलाध्यक्ष विवेक उपाध्याय और जिला महासचिव श्रीकृष्ण एडवोकेट सहित उप जिला निर्वाचन अधिकारी, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी, जिला सूचना अधिकारी और अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। हाथरस की अंतिम मतदाता सूची... अंतिम मतदाता सूची के अनुसार, हाथरस विधानसभा क्षेत्र में 237 मतदान केंद्रों और 475 मतदेय स्थलों पर कुल 3,69,865 मतदाता दर्ज हैं। इनमें 2,01,086 पुरुष, 1,68,775 महिला और 4 अन्य मतदाता शामिल हैं। सादाबाद विधानसभा क्षेत्र में 300 मतदान केंद्रों और 463 मतदेय स्थलों पर कुल 3,41,533 मतदाता हैं। इनमें 1,88,338 पुरुष, 1,53,192 महिला और 3 अन्य मतदाता दर्ज किए गए हैं। सिकंदराराऊ विधानसभा क्षेत्र में 299 मतदान केंद्रों और 452 मतदेय स्थलों पर कुल 3,31,988 मतदाता शामिल हैं। इनमें 1,81,769 पुरुष, 1,50,210 महिला और 9 अन्य मतदाता हैं। पूरे जनपद में कुल 5,71,193 पुरुष, 4,72,177 महिला और 16 अन्य मतदाताओं के साथ कुल मतदाताओं की संख्या 10,43,386 दर्ज की गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर में 42.50 लाख की साइबर ठगी:जालसाज ने होटल ताज में मीटिंग के लिए भेजा हवाई टिकट, फंस गया व्यापारी
    Next Article
    आजमगढ़ में अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन:2015118 मतदाता बढ़े, बढ़ने वालों में बड़ी संख्या में युवा मतदाता, मतदेय स्थलों पर लगी लिस्ट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment