Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर में 57 साल बाद अक्टूबर में इतनी ठंड,रिकॉर्ड टूटा:11.1 डिग्री गिरा तापमान, खोराबार में 12 घंटे में 84.5 मिमी बारिश

    9 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर में शनिवार की सुबह से बारिश बंद है। आसमान में बादल छाए हुए हैं। ठंडी हवाओं से ठिठुरन महसूस की जा रही है। मौसम विभाग के मुताबिक आज से मौसम में सुधार होने लगेगा। बारिश कम होगी और मौसम साफ रहेगा। अगले सप्ताह अधिकतम तापमान में 5-7 डिग्री बढ़ोत्तरी होगी। जबकि न्यूनतम तापमान में तीन से पांच डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जा सकती है। विभाग के मुताबिक रात 8.30 बजे तक प्रदेश में सबसे अधिक गोरखपुर के खोराबार में 84.5 मिमी बारिश हुई है। भटहट में 69.5 कैम्पियरगंज में 57 और सहजनवां में 56.5 मिमी बारिश दर्ज की गई। तीसरी बार सबसे ज्यादा ठंडा रहा अक्टूबर मौसम विभाग के मुताबिक शुक्रवार को अधिकतम तापमान में 11.1 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। जिससे 57 वर्षों का रिकॉर्ड टूटा है। साल 1969 से लेकर 2026 तक अब तक सिर्फ तीन बार अक्टूबर के महीने में मौसम इतना ठण्डा रहा है। इससे पहले 2005 में 20.6 डिग्री सेल्सियस, 2013 में 21.8 डिग्री और इस साल 30 अक्टूबर को 22.1 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। घरों में निकलें कंबल दो दिनों के लगातार बारिश की वजह से मौसम पूरी तरह बदल चुका है। चक्रवाती हवा चलने से तापमान में गिरावट हुई और अचानक ठंड बढ़ गई है। लोगों घरों में कंबल निकल गए और बच्चे- बुजुर्गों ने ऊनी कपडें पहनने शुरू कर दिए हैं। आज साफ रहेगा मौसम मौसम वैज्ञानिक कैलाश पांडेय के मुताबिक आज शहर का अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किए जाने की संभावना है। सुबह के समय हल्की बौछारें पड़ सकती हैं। जबकि दोपहर तक मौसम साफ होने की उम्मीद जताई है। किसी किसी एरिया में छिटपुट बरसात हो सकती है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सोनभद्र में अधिवक्ताओं ने पटेल की जयंती मनाई:151वीं जयंती पर चित्र पर माल्यार्पण किया, देश की एकता में उनके योगदान को याद किया
    Next Article
    जोसेफेस्ट 2026 में छात्रों ने हुनर दिखाया:सेंट जोसेफ कॉलेज ने गायन, माइम, क्विज और गेमिंग में पहला स्थान पाया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment