Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर में 9 मार्च को जिमनास्टिक का ट्रायल:सिलेक्टेड खिलाड़ी स्टेट लेवल जूनियर जिमनास्टिक कंपटीशन में लेंगे हिस्सा

    3 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर में 11 से 13 मार्च तक आयोजित होने वाले स्टेट लेवल जूनियर जिमनास्टिक कंपटीशन के लिए खिलाड़ियों के चयन और ट्रायल प्रक्रिया का आयोजन किया जा रहा है। यह कंपटीशन बालक और बालिका दोनों वर्गों में आयोजित किया जाएगा। जिसके लिए जिला स्तर पर ट्रायल 9 मार्च को सुबह आठ बजे से होगा। इस दौरान केवल गोरखपुर के इच्छुक खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। इसके साथ ही 9 मार्च को ही सुबह, 10 बजे से मंडल स्तरीय चयन प्रक्रिया का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान देवरिया, महाराजगंज, कुशीनगर और गोरखपुर के खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन स्टेट लेवल जूनियर जिमनास्टिक कंपटीशन के लिए किया जाएगा। जरुरी डॉक्युमेंट्स लाना अनिवार्य क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी आले हैदर की सूचना अनुसार सभी इच्छुक खिलाड़ी अपने निर्धारित समय के अनुसार रीजनल स्पोर्टस स्टेडियम में पहुंचेंगे।ट्रायल के लिए सभी खिलाड़ियों के पास हाई स्कूल का मार्कशीट/ आधार कार्ड/ नगर निगम द्वारा जारी जन्म प्रमाण पत्र लाना अनिवार्य होगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मखाना खेती पर सरकार दे रही 40,000 अनुदान:मऊ में उद्यान विभाग किसानों को सिखाएगा उन्नत तकनीक
    Next Article
    देवरिया डीएम दिव्या मित्तल राज्यपाल आवास में:अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर विशेष कार्यक्रम में विचार रखेंगी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment