Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर में आज आसानी से मिल रहा पेट्रोल-डीजल:लोग बोले- 2 मिनट में मिल जा रहा तेल, कल लगी थी लंबी लाइन

    10 hours ago

    2

    0

    गोरखपुर में शुक्रवार को पेट्रोल और डीजल को लेकर हालात पूरी तरह सामान्य और नियंत्रण में नजर आए। जहां एक दिन पहले यानी गुरुवार को पेट्रोल पंपों पर अफरा-तफरी जैसी स्थिति बन गई थी, वहीं शुक्रवार को स्थिति बिल्कुल शांत रही। देखिए 2 तस्वीरें… सुबह से ही शहर के अलग-अलग इलाकों में स्थित पेट्रोल पंपों पर बहुत कम भीड़ देखने को मिली। ज्यादातर पंपों पर एक समय में केवल 8–10 लोग ही मौजूद थे। लोग बिना किसी हड़बड़ी के अपने वाहन में पेट्रोल या डीजल भरवा रहे थे और 5–10 मिनट के भीतर ही आसानी से वहां से निकल जा रहे थे। न तो लंबी कतारें दिखीं और न ही किसी तरह की अव्यवस्था। पेट्रोल पंप संचालकों और मैनेजरों ने भी स्थिति को पूरी तरह सामान्य बताया। उनका कहना है कि पहले भी ईंधन की कोई कमी नहीं थी और अभी भी पर्याप्त मात्रा में पेट्रोल और डीजल उपलब्ध है। सप्लाई लगातार बनी हुई है और कहीं भी स्टॉक खत्म होने जैसी कोई समस्या नहीं है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और जरूरत के अनुसार ही ईंधन भरवाएं, ताकि व्यवस्था सुचारु रूप से चलती रहे। दरअसल, गुरुवार को अचानक बड़ी संख्या में लोग पेट्रोल पंपों पर पहुंचने लगे थे। सुबह से ही कई पंपों पर लंबी-लंबी लाइनें लग गई थीं। लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ा था। शहर के अलग-अलग इलाकों से भीड़ की तस्वीरें सामने आई थीं, जिससे यह लगा कि कहीं ईंधन की कमी न हो जाए। इसी आशंका में लोगों ने जरूरत से ज्यादा पेट्रोल और डीजल भरवाना शुरू कर दिया था। हालांकि प्रशासन ने तुरंत स्थिति को संभाला और लोगों को आश्वस्त किया कि किसी भी तरह की कमी नहीं है। जिलाधिकारी ने साफ तौर पर कहा कि जिले में पेट्रोल और डीजल की सप्लाई पूरी तरह सामान्य है और घबराने की कोई जरूरत नहीं है। प्रशासन लगातार पेट्रोल पंपों पर नजर बनाए हुए है ताकि कहीं भी अनावश्यक भीड़ या अव्यवस्था न हो।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जर्जर बिजली की लाइनें बनी खतरा:रायबरेली में शिकायत के बावजूद कार्रवाई नहीं, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
    Next Article
    लखनऊ में आस्था के साथ मनाई गई रामनवमी:कन्याओं के पैर धोकर दिया गया उपहार ,हरि प्रकाश बोले- सिर्फ भारतीय संस्कृति में महिलाओं को देवी का दर्जा मिला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment