Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर में आज बारिश का अलर्ट:पिछले 24 घंटे में 85.3 मिमी बरसात हुई, 40 से 50km की रफ्तार चल रही हवा

    1 day ago

    1

    0

    गोरखपुर में मानसून ने पूरी तरह जोर पकड़ लिया है। मंगलवार सुबह से ही मौसम पूरी तरह बदला हुआ नजर आया। आसमान घने बादल छाए हुए हैं। 40 से 45 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही ठंडी हवाओं ने लोगों को गर्मी और उमस से राहत दी। मौसम विभाग के अनुसार दिनभर बादलों की आवाजाही बनी रहेगी और शाम तक हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। 85.3 मिमी बारिश ने बदले हालात आईएमडी की गोरखपुर वेधशाला के मुताबिक सोमवार को जिले में 85.3 मिमी बारिश दर्ज की गई। अच्छी बारिश के चलते शहर के कई इलाकों में जलभराव की स्थिति भी बनी, जबकि खेतों और तालाबों में पानी पहुंचने से किसानों के चेहरे खिल उठे। लगातार हो रही बारिश से मानसून अब पूरी तरह सक्रिय दिखाई दे रहा है। मौसम वैज्ञानिक डॉ. कैलाश पांडेय ने बताया कि सक्रिय मानसूनी परिस्थितियों के कारण पूर्वी उत्तर प्रदेश में अच्छी वर्षा हो रही है। अगले कुछ दिनों तक रुक-रुक कर तेज बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। उन्होंने लोगों से गरज-चमक के दौरान खुले मैदानों, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहने की सलाह दी है। साथ ही जलभराव वाले क्षेत्रों में अनावश्यक आवाजाही से बचने की अपील की है। 16 जुलाई तक बादल और बारिश का सिलसिला जारी रहेगा मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 14 से 16 जुलाई तक गोरखपुर में बादलों की आवाजाही लगातार बनी रहेगी। इस दौरान कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। अधिकतम तापमान 31 से 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 25 से 27 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। मौसम विभाग का अनुमान है कि 17 जुलाई के बाद मानसून की गतिविधियां और तेज हो सकती हैं। इसके बाद बारिश की तीव्रता बढ़ने के आसार हैं, जिससे गर्मी और उमस से और राहत मिलने की उम्मीद है। यदि यह अनुमान सही साबित हुआ तो जुलाई के दूसरे पखवाड़े में अच्छी बारिश देखने को मिल सकती है। मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि बारिश और आकाशीय बिजली के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहें। तेज हवाओं के समय कमजोर पेड़ों, बिजली के खंभों और जलभराव वाले रास्तों से दूरी बनाए रखें। वाहन चालकों को भी फिसलन और कम दृश्यता को देखते हुए सावधानी से वाहन चलाने की सलाह दी गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    'हर मामले में डबल स्टैंडर्ड ठीक नहीं':आमिर खान की शादी पर सहारनपुर के मौलाना बोले-बालिगों के निजी फैसलों का सम्मान होना चाहिए
    Next Article
    मथुरा में लगे विवादित होर्डिंग:लिखा सपा कांग्रेस ने हनुमानगढ़ी में नमाज पढ़वाने का पाप किया, अखिलेश यादव और मुलायम सिंह यादव के लगाए फोटो

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment