Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मथुरा में लगे विवादित होर्डिंग:लिखा सपा कांग्रेस ने हनुमानगढ़ी में नमाज पढ़वाने का पाप किया, अखिलेश यादव और मुलायम सिंह यादव के लगाए फोटो

    1 day ago

    1

    0

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बयान दिया था कि सपा ने हनुमान गढ़ी में नमाज पढ़वाई क्या वह अब जामा मस्जिद में हनुमान चालीसा कराएंगे। इस बयान के बाद सियासी घमासान तेज हो गया है। मंगलवार को भगवान श्री कृष्ण की नगरी मथुरा में कुछ जगह विवादित होर्डिंग लगे नजर आए। जिसमें लिखा था कि सपा कांग्रेस ने हनुमानगढ़ी में नमाज पढ़वाने का पाप किया। इसके साथ ही लिखा था कि दिल में बाबर मुंह में राम। गोवर्धन चौराहा के पास लगे नजर आए होर्डिंग मंगलवार को जब लोग अपने काम के लिए घरों से निकले तो उनको मथुरा के गोवर्धन चौराहा के आसपास कुछ विवादित होर्डिंग लगे नजर आए। यहां FCI गोदाम के पास लगे होर्डिंग पर अखिलेश यादव और मुलायम सिंह यादव की सर पर टोपी लगी फोटो लगी थी और होर्डिंग पर लिखा था दिल में बाबर, मुंह में राम। इसके अलावा अखिलेश यादव का एक बयान लिखा था कि अयोध्या में रात के अंधेरे में मूर्तियां रखवा दी गई। इसके अलावा कुछ न्यूज पेपर की कटिंग भी लगी थी। रामगोपाल यादव के बयान का भी किया जिक्र अज्ञात व्यक्ति द्वारा लगवाए गए इन होर्डिंग में राज्यसभा सांसद रामगोपाल यादव के बयान का भी जिक्र किया गया। जिसमें लिखा था कि जिन्हें आप राम लला कहते हैं क्या वह मस्जिद में अवैध कब्जेदार नहीं थे। इसके अलावा इन बयानों की पुष्टि के लिए अखबार और TV चैनल की कटिंग भी लगाई गई है। सपा नेताओं ने फाड़े होर्डिंग शहर के प्रमुख चौराहा के आसपास विवादित पोस्टर लगे होने की जानकारी मिलते ही सपा नेता मौके पर पहुंच गए। सपा नेताओं ने होर्डिंग पर चढ़कर वहां लगे पोस्टर को फाड़ दिया गया। सपा नेता इन होर्डिंग को देखकर आक्रोशित नजर आए। उनका आरोप था कि चुनाव से पहले भाजपा हिंदू मुस्लिम की राजनीति करना चाहती है। राम मंदिर चढ़ावा चोरी के मामले से जनता का ध्यान भटकाने के लिए यह सब कृत्य किए जा रहे हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर में आज बारिश का अलर्ट:पिछले 24 घंटे में 85.3 मिमी बरसात हुई, 40 से 50km की रफ्तार चल रही हवा
    Next Article
    हापुड़ हाईवे पर बस-ट्रॉली टक्कर, चारा फैला:यातायात डायवर्जन के दौरान ई-रिक्शा और एक्टिवा में भिड़ंत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment