Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर में AAP नेताओं को आधी रात किया हाउस अरेस्ट:जंतर-मंतर लाठीचार्ज के विरोध में प्रदर्शन से रोका, बोले- डरी हुई सरकार पुलिस को आगे करती है

    21 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर में आम आदमी पार्टी (AAP) ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्र आंदोलन के दौरान हुए कथित लाठीचार्ज के विरोध में शुक्रवार को DM कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया। हालांकि पार्टी का आरोप है कि प्रदर्शन को विफल करने के लिए पुलिस ने गुरुवार देर रात करीब एक बजे से ही जिला अध्यक्ष समेत कई प्रमुख पदाधिकारियों के घरों पर पुलिस तैनात कर उन्हें हाउस अरेस्ट कर दिया। जहां नेताओं को घरों से बाहर निकलने तक की अनुमति नहीं दी गई, लेकिन इसके बावजूद पार्टी के कई कार्यकर्ता पुलिस की निगरानी को धता बताते हुए DM कार्यालय पहुंच गए और छात्रों के समर्थन में सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। AAP नेताओं का कहना है कि गुरुवार देर रात अचानक पुलिस की टीमें उनके घर पहुंच गईं। जिला अध्यक्ष विजय कुमार श्रीवास्तव, जिला प्रभारी प्रवीण यादव समेत कई पदाधिकारियों को घरों से बाहर नहीं निकलने दिया गया। पार्टी का आरोप है कि यह कार्रवाई केवल इसलिए की गई ताकि जंतर-मंतर की घटना के विरोध में होने वाले प्रदर्शन को रोका जा सके और सरकार के खिलाफ उठने वाली आवाज को दबाया जा सके। लोकतंत्र में विरोध करना नहीं है अपराध AAP के जिला अध्यक्ष विजय कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि देर रात घर पर पुलिस भेजकर उन्हें हाउस अरेस्ट किया जाना लोकतांत्रिक व्यवस्था पर सीधा हमला है। उन्होंने कहा कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन करना हर नागरिक का संवैधानिक अधिकार है, लेकिन सरकार अब विरोध की हर आवाज को पुलिस के दम पर कुचलना चाहती है। उन्होंने कहा कि अगर जनता अपनी बात भी नहीं रख सकती तो लोकतंत्र का क्या अर्थ रह जाता है। विजय कुमार श्रीवास्तव ने आरोप लगाया कि जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों के साथ बेरहमी से मारपीट की गई। उन्होंने कहा कि महिला प्रदर्शनकारियों के साथ अभद्र व्यवहार किया गया, उनके कपड़े फाड़े गए और उनके साथ बदसलूकी की गई। प्रदर्शनकारियों पर आंसू गैस के गोले छोड़े गए और पुलिस बल का खुलेआम इस्तेमाल किया गया। उन्होंने कहा कि सरकार छात्रों की समस्याओं का समाधान करने के बजाय उन्हें डराने और चुप कराने का प्रयास कर रही है। वीडियो में छात्रों के लिए न संवेदना दिखी, न जवाब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाल ही में जारी वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए विजय कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि वीडियो में छात्रों के साथ हुई कथित घटना पर कोई संवेदना नहीं दिखाई गई और न ही पेपर लीक जैसे मुद्दों पर सरकार ने अपनी जिम्मेदारी स्वीकार की। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार जनता के असली सवालों से बचने की कोशिश कर रही है। वहीं, AAP के जिला प्रभारी प्रवीण यादव ने कहा कि संविधान हर नागरिक को अपनी बात रखने और शांतिपूर्ण विरोध करने का अधिकार देता है, लेकिन मौजूदा सरकार इस अधिकार को भी खत्म करना चाहती है। उन्होंने आरोप लगाया कि जैसे ही पार्टी ने DM कार्यालय पर प्रदर्शन की घोषणा की, पुलिस ने रात में ही नेताओं को घरों में नजरबंद कर दिया। उन्होंने कहा कि जब-जब सरकार को जनता के विरोध का डर लगता है, तब-तब वह पुलिस का सहारा लेकर विपक्ष और छात्रों की आवाज को दबाने का प्रयास करती है। हाउस अरेस्ट के बावजूद DM कार्यालय पहुंच गए कार्यकर्ता पार्टी के कई पदाधिकारियों को घरों में रोके जाने के बावजूद बड़ी संख्या में कार्यकर्ता किसी तरह DM कार्यालय पहुंच गए। यहां उन्होंने छात्रों के समर्थन में जोरदार प्रदर्शन किया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग करते हुए कहा कि छात्रों पर हुए कथित लाठीचार्ज की निष्पक्ष जांच कर दोषी अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। साथ ही नेताओं को हाउस अरेस्ट किए जाने को लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन बताया। युवा अपने भविष्य की लड़ाई लड़ रहा जिला महासचिव राघवेंद्र प्रताप यादव ने कहा कि देश का युवा अपने भविष्य, शिक्षा और रोजगार से जुड़े सवालों को लेकर सड़क पर है, लेकिन सरकार उनकी बात सुनने के बजाय उन पर लाठियां बरसा रही है। उन्होंने कहा कि शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए तत्काल इस्तीफा दें और छात्रों पर हुए कथित लाठीचार्ज की निष्पक्ष जांच कर दोषी अधिकारियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि छात्रों के खिलाफ दमनात्मक कार्रवाई जारी रही तो आम आदमी पार्टी पूरे प्रदेश में लोकतांत्रिक और शांतिपूर्ण तरीके से अपना आंदोलन और तेज करेगी। लोकतंत्र बचाने की है लड़ाई प्रदेश महासचिव अमिताभ जायसवाल ने कहा कि यह संघर्ष केवल छात्रों का नहीं, बल्कि हर उस नागरिक का है जो शिक्षा, न्याय और लोकतांत्रिक अधिकारों में विश्वास रखता है। उन्होंने कहा कि यदि आज छात्रों की आवाज दबाई जाएगी तो कल आम नागरिक की आवाज भी दबा दी जाएगी। इसलिए अन्याय के खिलाफ खड़ा होना हर नागरिक की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी छात्रों के साथ मजबूती से खड़ी है और उनका संघर्ष तब तक जारी रहेगा, जब तक उन्हें न्याय नहीं मिल जाता। आंदोलन तेज करने का ऐलान प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि छात्रों के साथ अन्याय, विपक्षी नेताओं को हाउस अरेस्ट करने और लोकतांत्रिक अधिकारों का दमन किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि इसी तरह विरोध की आवाज को दबाया गया तो आम आदमी पार्टी प्रदेशभर में अपने आंदोलन को और व्यापक करेगी तथा छात्रों के सम्मान और अधिकारों की लड़ाई को सड़क से सदन तक ले जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लिपस्टिक-नेल पॉलिश से नारे लिखे, ढपली बजाई:लखनऊ में युवाओं की 1 किमी लंबी कतार; धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मांग रहे
    Next Article
    मुख्तार गैंग के सहयोगी, थाना प्रभारी समेत 3 पर FIR:शस्त्र लाइसेंस की जांच में धोखाधड़ी, आपराधिक साजिश का आरोप

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment