Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मुख्तार गैंग के सहयोगी, थाना प्रभारी समेत 3 पर FIR:शस्त्र लाइसेंस की जांच में धोखाधड़ी, आपराधिक साजिश का आरोप

    23 hours ago

    1

    0

    गाजीपुर पुलिस ने मुख्तार अंसारी के आईएस-191 गैंग से जुड़े शस्त्र लाइसेंसों की जांच में बड़ी कार्रवाई की है। गैंग के सहयोगी मोहम्मद शाहिद, तत्कालीन मुहम्मदाबाद थाना प्रभारी और तत्कालीन लेखपाल के खिलाफ धोखाधड़ी, आपराधिक साजिश और आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। जांच में लाइसेंस जारी करने की प्रक्रिया में गंभीर अनियमितताएं सामने आई हैं। गाजीपुर पुलिस के अनुसार, मोहम्मद शाहिद ने वर्ष 2001 में अपना वास्तविक निवास स्थान छिपाकर मुहम्मदाबाद क्षेत्र का पता दर्शाते हुए एसबीबीएल गन का शस्त्र लाइसेंस हासिल किया था। जांच में पता चला कि लाइसेंस जारी करने के दौरान तत्कालीन थाना प्रभारी और क्षेत्रीय लेखपाल ने भी गलत सत्यापन रिपोर्ट और संस्तुति दी थी। इसी आधार पर तीनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। यह कार्रवाई वाराणसी रेंज के डीआईजी के निर्देश पर मुख्तार अंसारी के आईएस-191 गैंग से जुड़े शस्त्र लाइसेंसों की चल रही व्यापक जांच के तहत की गई है। पुलिस लाइसेंस जारी करने की पूरी प्रक्रिया, सत्यापन रिपोर्ट और संबंधित अभिलेखों की गहन जांच कर रही है। पुलिस के मुताबिक, मुख्तार अंसारी गैंग से जुड़े कुल 51 शस्त्र लाइसेंस जांच के दायरे में हैं। जांच के दौरान कई लाइसेंसों में गलत पते का इस्तेमाल, दस्तावेजी गड़बड़ी, संदिग्ध सत्यापन और नियमों के उल्लंघन के संकेत मिले हैं। अधिकारियों का कहना है कि प्रत्येक लाइसेंस की अलग-अलग जांच की जा रही है। जहां भी फर्जीवाड़ा या नियमों के उल्लंघन के साक्ष्य मिलेंगे, वहां संबंधित लाइसेंस धारकों के साथ-साथ सत्यापन और संस्तुति देने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों के खिलाफ भी सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का कहना है कि जांच अभी जारी है और जैसे-जैसे नए तथ्य सामने आएंगे, कार्रवाई का दायरा बढ़ाया जाएगा। किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर में AAP नेताओं को आधी रात किया हाउस अरेस्ट:जंतर-मंतर लाठीचार्ज के विरोध में प्रदर्शन से रोका, बोले- डरी हुई सरकार पुलिस को आगे करती है
    Next Article
    हनुमंत विहार में दूध डेयरी में घुसकर 40 हजार लूटे:दूध लेने के बहाने पहुंचे थे, विरोध पर किशोर को पीटा, CCTV में कैद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment