Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर में अस्पतालों के OT की जांच लगातार जारी:CMO बोले- लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई, संक्रमणमुक्त इलाज के दिए निर्देश

    13 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर में सिकरीगंज के न्यू राजेश हाईटेक अस्पताल में मोतियाबिंद ऑपरेशन के बाद मरीजों की आंखों की रोशनी जाने के मामले के बाद स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है। जिले के सरकारी और निजी अस्पतालों में ऑपरेशन थियेटर (OT) की जांच तेज कर दी गई है। शुक्रवार को भी मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. राजेश झा ने शहर के दो प्रमुख नेत्र अस्पतालों का निरीक्षण कर संक्रमण नियंत्रण और स्वच्छता व्यवस्था का बारीकी से जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने उपचार कक्ष, ऑपरेशन थिएटर और वार्डों की साफ-सफाई की स्थिति देखी और अस्पताल प्रबंधन को स्वच्छता मानकों का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए। लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई निरीक्षण के दौरान CMO ने स्पष्ट कहा कि OT में संक्रमण से बचाव के उपायों में किसी भी तरह की कमी मिलने पर संबंधित संस्थानों को चेतावनी दी जा रही है। यदि निर्धारित समय में सुधार नहीं हुआ तो कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि मरीजों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसमें किसी प्रकार की ढिलाई स्वीकार नहीं की जाएगी। सभी अस्पतालों को प्रोटोकॉल पालन के निर्देश डॉ राजेश झा ने कहा कि सरकारी और निजी अस्पतालों का दायित्व है कि मरीजों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराई जाए। संक्रमणमुक्त वातावरण में ही बेहतर इलाज संभव है, इसलिए सभी संस्थानों को तय मानकों और प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन करना होगा। CMO ने फातिमा बाईपास और छात्रसंघ चौराहे पर स्थित दो अलग-अलग नेत्र चिकित्सालयों के OT का निरीक्षण कर साफ-सफाई और व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन को निर्देश दिया कि स्वच्छता पर विशेष ध्यान रखा जाए और किसी भी स्तर पर लापरवाही न हो। इंफेक्शन कंट्रोल के लिए नियमित समीक्षा के निर्देश CMO ने निजी चिकित्सा संगठनों और सरकारी अस्पतालों के प्रमुखों से कहा कि संस्थान स्तर पर इंफेक्शन कंट्रोल को लेकर मजबूत और निरंतर प्रयास किए जाएं। स्टॉफ के साथ नियमित बैठक कर चेकलिस्ट के अनुसार जरूरी कदम उठाने को कहा गया है। उन्होंने कहा कि किसी भी स्तर पर लापरवाही बड़ी घटना का कारण बन सकती है और मरीजों के जीवन के साथ खिलवाड़ हो सकता है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पीलीभीत जिला पंचायत में टेंडर सिंडिकेट का खुलासा:ठेकेदार को बाहर करने के लिए फर्जी हस्ताक्षर-ई-स्टांप लगाए, पुलिस ने की FIR
    Next Article
    कौशांबी में सड़क किनारे मिली युवती की मौत:इलाज के दौरान दम तोड़ा; दो साल पहले हुई थी शादी, मायके में रह रही थी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment